10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कानपुर

आग लगने से किसानों की गेहूं फसल हुई राख, पीड़ित किसानों ने बताई दास्तां

सूचना उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजकर क्षति का आकलन कराया।

Google source verification

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
कानपुर देहात. थाना रसूलाबाद कस्बा के लोहिया नगर वार्ड में उस वक्त हड़कंप मच गया। जब अज्ञात कारणों के चलते आग की चिंगारी से खेतों में पकी खड़ी गेहूं की फसल में आग लग गई। लोहिया नगर व रहीम नगर के बीच खेतों में आग लगने से बड़ी संख्या में लोग एकजुट हो गए। लोगों ने फायर ब्रिगेड को फोन से सूचना दी, लेकिन वे समय से नहीं आ सके। फसल जलती देख आनन फानन में स्थानीय लोगों ने स्वयं के प्रयास से आग पर काबू पाया। आग की घटना में करीब 20 बीघा पकी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। सूचना उपजिलाधिकारी अंजू वर्मा को दी गई। जिसके बाद उन्होंने मौके पर राजस्व निरीक्षक को भेजकर क्षति का आकलन कराया।