2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फोटो: कन्नौज में अखिलेश ने कहा- भाजपा सरकार वोट न डालने देने की कर रही साजिश

अखिलेश यादव कन्नौज पहुंचे जहां सपा नेताओं के घर गए। अखिलेश ने कहा भाजपा की सरकार रही तो एक वोट का अधिकार भी छिन जाएंगे।

2 min read
Google source verification
Akhilesh

अखिलेश यादव ने कन्नौज में सपा नेताओं के घर पहुंचकर शोक संवेदनाएं व्यक्त की है। वो सबसे पहले इंदरगढ़ में पूर्व मंत्री के यहां पहुंचे। फिर उसके बाद कन्नौज के मकटौरा गांव गए और सपा नेता के घर वालों को सांत्वना दिया। इस दौरान अखिलेश उपचुनाव को लेकर अपनी बात रखी और भाजपा पर आरोप लगाए।

akhilesh_a.jpg

अखिलेश ने कहा कि कन्नौज में जब भी मौका मिलता है तो किसी न किसी कार्यक्रम में शामिल होता हूं। अभी मैनपुरी का चुनाव खत्म हुआ है। रामपुर का चुनाव आपने देखा है। ऐसा लग रहा है कि अगर बीजेपी की सरकार अब और दिन रही तो हमारे-आपके सब अधिकार छीन लिए जाएंगे।  

Akhilesh

अखिलेश ने कहा कि एक वोट का जो अधिकार हमें बाबा साहब भीमराव अंबेडकर ने दिया है। अगर भाजपा की सरकार रही तो अधिकार छिन जाएंगे। इसलिए मैं सभी लोगों से कहूंगा कि जो लोकतंत्र को बचाना चाहते हैं। वो सब एक होकर भारतीय जनता पार्टी को हटाने में लग जाएं।

Akhilesh

इसके बाद अखिलेश समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष राजेश पाल के घर गए। जहां उनके पिता राजाराम पाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। राजेश पाल के पिता का निधन 25 नवंबर को हो गया था और एक दिन बाद उनकी तेहरवीं है। अखिलेश ने विजय बहादुर पाल के बेटे अनिल पाल और उनके परिवार को सांत्वना दी।

Akhilesh

अखिलेश ने सरकार पर तंज कसा और कहा भाजपा धोखा, साजिश, फरेब, झूठ का सहारा लेती है। रामपुर के चुनाव में भाजपा ने लोगों को घर से नहीं निकलने दिया। लोगों को लाठी मारी गई। ये भाजपा की सरकार वोट न डालने देने की साजिश कर रही है।