scriptCG Election 2023 : मतदान के दिन IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान शहीद, कांकेर में नक्सलियों ने किया था हमला | Patrika News
कांकेर

CG Election 2023 : मतदान के दिन IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान शहीद, कांकेर में नक्सलियों ने किया था हमला

CG Election 2023 : छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगावाही के धान खरीदी केन्द्र के पास मतदान दल और सुरक्षाबलों को सोमवार को दोपहर नक्सलियों ने निशाना बनाया था

कांकेरNov 09, 2023 / 12:52 pm

Kanakdurga jha

कांकेर में नक्सलियों ने किया था हमला

कांकेर में नक्सलियों ने किया था हमला

कांकेर। CG Election 2023 : छोटे बेठिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेंगावाही के धान खरीदी केन्द्र के पास मतदान दल और सुरक्षाबलों को सोमवार को दोपहर नक्सलियों ने निशाना बनाया था। आईईडी ब्लास्ट में एक जवान व दो मतदान कर्मी घायल हुए थे, जिसमें से ईलाज के दौरान घायल जवान शहीद हो गए।
यह भी पढ़ें : Raipur: ऑटोमोबाइल बाजार गुलजार, इस बार 200 करोड़ से ज्यादा कारोबार की उम्मीद

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि 7 नवम्बर को जिले में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को जिले के सभी 727 पोलिंग बूथों में पूरी सुरक्षा के साथ मतदान दल रवाना किया गया था। 6 नवम्बर को मतदान कर्मी छोटे बेठिया थाना क्षेत्र के रेंगावाही धान खरीदी के करीब पहुंचे ही थे कि नक्सलियों ने मतदान कर्मी एवं सुरक्षाबलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से 100 मीटर की दूरी पर आईईडी बम व पाईप बम को ब्लास्ट कर दिया।
यह भी पढ़ें : CG Election 2023 : BSP चीफ मायावती और हिमाचल प्रदेश के पूर्व CM जयराम ठाकुर छत्तीसगढ़ में, इन जिलों में जनसभा को करेंगे संबोधित

आईईडी ब्लास्ट में एक जवान प्रकाश चंद्र शिओल निवासी बालेश्वर उड़ीसा का रहने वाला था जो वर्तमान में बीएसएफ की 94 बटालियन मरबेड़ा कैंप में पदस्थ था। वह इस घटना में गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं पर दो मतदान कर्मी भी ब्लास्ट में घायल हो गए थे।

Hindi News/ Kanker / CG Election 2023 : मतदान के दिन IED ब्लास्ट में घायल हुए जवान शहीद, कांकेर में नक्सलियों ने किया था हमला

ट्रेंडिंग वीडियो