scriptगलती किसकी… परिवार को बिना बताए रात में क्लासमेट से मिलने पहुंचा नवीं कक्षा का लड़का, लड़की के पिता ने करंट लगाकर मार डाला, बाप – बेटा अरेस्ट | Whose fault… A ninth grade boy went to meet his classmate at night without informing his family, the girl's father killed him by electrocution, father and son arrested | Patrika News
जोधपुर

गलती किसकी… परिवार को बिना बताए रात में क्लासमेट से मिलने पहुंचा नवीं कक्षा का लड़का, लड़की के पिता ने करंट लगाकर मार डाला, बाप – बेटा अरेस्ट

Rajasthan News: उसके बाद शव को बोरे में भरकर हाइवे पर फेंक दिया। इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई थी।

जोधपुरJul 05, 2024 / 09:49 am

JAYANT SHARMA

Rajasthan News: पिछले सप्ताह शनिवार की रात एक 15 साल के लड़के की हत्या का मामला खुल गया है और पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक और उसके पिता को अरेस्ट किया है। मामला जोधपुर जिले का है। आरोप है कि लड़का, उनके परिवार की लड़की से चोरी छुपे मिलने आया था। इस दौरान जब वह भागने लगा तो खेत के नजदीक गिर गया। वहां पर पिता और पुत्र पहुंचे और लड़के को करंट लगाकर मार दिया। उसके बाद शव को बोरे में भरकर हाइवे पर फेंक दिया। इस हत्याकांड के बाद सनसनी फैल गई थी।
पुलिस ने बताया कि शनिवार रात करीब बारह बजे चेतन अपने घर से निकला था। परिवार को कहा था कि भारत की जीत का जश्न मनाने और पटाखे फोड़ने जा रहा है। लेकिन वापस वह घर नहीं लौटा। इस बीच उसका शव हाइवे के नजदीक मिला। जांच में सामने आया कि केरू बस स्टैंड के नजदीक ही रहने वाले अशोक माली का इस मामले में दखल है। पुलिस ने जांच की तो अब अशोक और उसके पिता ओमाराम को अरेस्ट कर लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि चेतन नवीं कक्षा में पढ़ता था। वह नजदीक ही रहने वाली अपनी क्लासमेट लड़की से मिलने के लिए देर रात करीब बारह बजे चला गया था। इस बीच लड़की के परिवार को पता चला तो चेतन भागने लगा। वह वहां पर खेत की सुरक्षा के लिए लगाई गई झटका मशीन के करंट के संपर्क में आ गया। उधर लड़की के पिता अशोक माली और दादा ओमाराम माली वहां आ गए। उन्होनें झटका मशीन से करंट देकर चेतन की हत्या कर दी। उसके बाद लाश को हाइवे पर फेंक दिया। अब इस मामले को खुलासा हुआ है।

Hindi News / Jodhpur / गलती किसकी… परिवार को बिना बताए रात में क्लासमेट से मिलने पहुंचा नवीं कक्षा का लड़का, लड़की के पिता ने करंट लगाकर मार डाला, बाप – बेटा अरेस्ट

ट्रेंडिंग वीडियो