scriptधाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका विश्नोई ऐसे बनी थीं RAS, निधन पर CM भजनलाल ने भी जताया शोक | Who Is SDM Priyanka Bishnoi RAS Ko Kya Hua CM Bhajanlal Also Expressed Grief On Priyanka Bishnoi Death | Patrika News
जोधपुर

धाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका विश्नोई ऐसे बनी थीं RAS, निधन पर CM भजनलाल ने भी जताया शोक

RAS Priyanka Bishnoi Death News: ऐहतियात के तौर पर देर रात चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में वसुंधरा अस्पताल और संचालक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस व आरएसी तैनात की गई है। थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि ऐहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

जोधपुरSep 19, 2024 / 10:48 am

Akshita Deora

SDM Priyanka Bishnoi Death: राजस्थान की फेमस आरएएस अधिकारी SDM प्रियंका विश्नोई ने बुधवार को अंतिम सांस ली। प्रियंका विश्नोई 2016 में आरएएस टॉपर रहीं। जोधपुर की सहायक कलक्टर प्रियंका विश्नोई बुधवार को अहमदाबाद के एक अस्पताल में उपचार के दौरान जिंदगी की जंग हार गईं।
बताते चलें कि प्रियंका विश्नोई का 6 सितम्बर को जोधपुर में ऑपरेशन किया गया था। उसके अगले दिन उनकी इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी। उसके बाद विश्नोई को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में रेफर किया गया। करीब 10 दिन बाद बुधवार रात को उन्होंने अंतिम सांस ली।

CM भजनलाल ने जताया दुख

एडीएम द्वितीय ओमप्रकाश विश्नोई ने बताया कि उनकी अंत्येष्टि गुरुवार को फलोदी के पास सुरपुरा गांव में होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी उनकी मृत्यु पर शोक जताया है।

कौन थी प्रियंका विश्नोई

राजस्थान के बीकानेर जिले में एक छोटे से गांव की रहने वाली प्रियंका विश्नोई 2016 में आरएएस परीक्षा में सफल हुई। प्रियंका ने अपनी RAS की जर्नी एक इंटरव्यू में शेयर करते हुए बताया था कि ‘8वीं क्लास में एक प्रतियोगिता के दौरान उन्हें उपखंड अधिकारी से सम्मानित किया गया था और तभी से उनका रूतबा और लाल बत्ती की गाडी देखकर उनके मन में सिविल सेवा में जाने का सपना जाग उठा था। जिसके लिए पिता ने भी उन्हें काफी मोटीवेट किया था।
हालांकि ग्रेजुएशन के बाद प्रियंका ने बैंकिंग क्षेत्र में भी हाथ आजमाया और चयनित भी हुईं लेकिन डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में आगे नहीं बढ़ सकीं। इसके बाद आरएएस की तैयारी शुरू करके 2016 में सफलता प्राप्त की। जिसके बाद जोधपुर में सहायक कलक्टर (SDM) के पद पर कार्यभार संभाला, और अपनी कड़ी मेहनत व ईमानदारी और धाकड़ रुतबे के लिए पहचानी गईं। विश्नोई के पति विक्रम विश्नोई फलोदी में आबकारी निरीक्षक के पद पर कार्यरत हैं।
यह भी पढ़ें

IMD Yellow Alert: मौसम विभाग का लेटेस्ट अपडेट, 17 जिलों में आया येलो अलर्ट

उपचार की उच्च स्तरीय जांच

कलक्टर गौरव अग्रवाल ने आरएएस प्रियंका विश्नोई के इलाज में लापरवाही की शिकायत पर जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित करने के निर्देश दिए थे। वसुंधरा अस्पताल में हुए इलाज की जांच के लिए डॉ. एसएन मेडिकल कॉलेज की प्राचार्या ने कमेटी में डॉ. रंजना देसाई, डॉ. इंदू थानवी, डॉ. विजय शर्मा, डॉ. शुभकरण खींचड़ व डॉ. नवीन पालीवाल को शामिल किया है।
यह भी पढ़ें

जिसका डर था वही हुआ, प्रदेश ने खो दिया होनहार और काबिल अफसर….RAS प्रियंका बिश्नोई को नहीं बचाया सका…युवाओं के लिए प्रेरणा थीं प्रियंका…

अस्पताल और चिकित्सक के आवास पर सुरक्षा बढ़ाई

ऐहतियात के तौर पर देर रात चौपासनी हाउसिंग बोर्ड में वसुंधरा अस्पताल और संचालक के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई। पुलिस व आरएसी तैनात की गई है। थानाधिकारी नितिन दवे ने बताया कि ऐहतियातन पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है। चेतक को अस्पताल का लगातार राउण्ड लगाने को कहा गया है।

Hindi News/ Jodhpur / धाकड़ अंदाज वाली SDM प्रियंका विश्नोई ऐसे बनी थीं RAS, निधन पर CM भजनलाल ने भी जताया शोक

ट्रेंडिंग वीडियो