भीलवाड़ा की जहाजपुर नगरपालिका की ओर से किए गए एक सड़क निर्माण में घोटाले को लेकर दायर एफआईआर में पुलिस जांच पर असंतोष
राजस्थान हाईकोर्ट ने भीलवाड़ा की जहाजपुर नगरपालिका की ओर से किए गए एक सड़क निर्माण में घोटाले को लेकर दायर एफआईआर में पुलिस जांच पर असंतोष जाहिर करते हुए इसे सीआईडी सीबी से कराने का आदेश दिया है। न्यायाधीश संदीप मेहता की अदालत में याचिका पर सुनवाई के दौरान अनुसंधान अधिकारी एएसपी नरेश चीता व पुलिस अधीक्षक भीलवाड़ा प्रदीप मोहन व्यक्तिगत रूप से पेश हुए। हाईकोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ हालांकि सरकार की ओर से उप राजकीय अधिवक्ता विक्रमसिंह राजपुरोहित ने कहा कि पुलिस ने अपनी जांच निष्पक्ष रूप से की है, लेकिन हाईकोर्ट इससे संतुष्ट नहीं हुआ। दरअसल जहाजपुर नगरपालिका के वार्ड पंच खाजू खां ने एक सड़क निर्माण में पद का दुरुपयोग व निर्माण में घोटाले का आरोप लगाते हुए नगर पालिका अध्यक्ष विवेक मीणा, ईओ देशराज मीणा व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। हाईकोर्ट में याचिका दायर इस मामले में विवेक मीणा की ओर से हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। विवेक मीणा की ओर से अधिवक्ता रमेश पुरोहित ने पक्ष रखते हुए बताया कि दरअसल कांग्रेस का अध्यक्ष होने की वजह से बेवजह परेशान कर झूठे मुकदमे बनाए जा रहे हैं। पुलिस भी निष्पक्ष अनुसंधान नही कर रही है। एएसपी नरेश चीता की जांच पर असंतोष जताते हुए हाईकोर्ट ने मामले की जांच सीआईडी सीबी से करवाने का आदेश दिया है।