1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

अफीम का दूध व डोडा पोस्त के साथ हजारों नशीली गोलियां जब्त

- गुमानपुरा में दो होटलें व दोनों संचालकों के मकान में छापेमारी, दो होटल संचालक गिरफ्तार- डोडा पोस्त पीसने व पैकिंग करने की मशीन जब्त

Google source verification

जोधपुर.
जिले की देचू थाना पुलिस ने जिला विशेष टीम (डीएसटी) की मदद से गुमानपुरा गांव में मेगा हाइवे पर दो होटल और दोनों संचालकों के मकानों से डोडा पोस्त व अफीम के दूध के साथ पांच हजार से अधिक नशीली गोलियां जब्त की। दोनों को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल कयाल ने बताया कि गुमानपुरा में होटल जम्भेश्वर व विष्णु होटल में मादक पदार्थ की सप्लाई किए जाने की सूचना मिली। डीएसटी की सूचना पर तस्दीक की गई तो होटल संचालक सोहनलाल बिश्नोई व माणकराम बिश्नोई के मकानों में अवैध मादक पदार्थ छुपा होने की जानकारी सामने आई। सर्च वारंट लेकर डीएसटी के प्रभारी व निरीक्षक राकेश ख्यालिया व थानाधिकारी हनुमानराम के नेतृत्व में एएसआइ अमानाराम, देवाराम बिश्नोई, मोहनराम, भवानीसङ्क्षह, गोपालराम, सेठाराम, किशोर दुग्तवा, रमेश ने दोनों होटलों के साथ ही संचालकों के मकान की बारीकी से तलाशी ली। इस दौरान साठ किलो डोडा पोस्त, अफीम का सात सौ ग्राम दूध, 5330 नशीली गोलियां, डोडा पोस्त तोलने में प्रयुक्त होने वाला इलेक्ट्रोनिक तराजू, पैकिंग व प्लास्टिक थैलियों की सिलाई करने में प्रयुक्त होने वाली मशीन, डोडा पोस्त पिसने में प्रयुक्त होने वाली चक्की, पिन करने की एक अन्य मशीन और डोडा पोस्त पीसने में प्रयुक्त होने वाली मिक्सी और प्लास्टिक की विभिन्न तरह की पैकिंग थैलियां भी जब्त की गई।
एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज कर गुमानपुरा निवासी सोहनलाल बिश्नोई (35) पुत्र मुल्तानराम कड़वासरा और माणकराम बिश्नोई (60) पुत्र बरसिंगाराम कड़वासरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपी घर पर मादक पदार्थ तैयार कर मेगा हाइवे स्थित होटलों में बेच रहे थे।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़