2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर

कार में आई चोरों की गैंग ने एसयूवी चुराई

- श्रीराम नगर में मकान के बाहर खड़ी एसयूवी चोरी- बच्छराजजी का बाग में मोटरसाइकिल छोड़ कार चुराकर ले गए

Google source verification

जोधपुर.
चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थानान्तर्गत श्रीराम नगर सेक्टर बी में सोमवार तड़के चार बजे कार में आई चोरों की गैंग मकान के बाहर खड़ी एसयूवी चुरा ले गई। उधर, सरदारपुरा थानान्तर्गत बच्छराजजी का बाग में मोटरसाइकिल छोड़कर चोर कार चुराकर ले गए।

चौहाबो थाना पुलिस के अनुसार श्रीराम नगर सेक्टर बी गली-4 निवासी ललित वरजानी की एसयूवी रविवार रात घर के बाहर खड़ी की थी। घरवाले सोमवार सुबह उठे तो एसयूवी गायब थी। गली में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक करने पर तड़के 3.45 बजे एसयूवी चोरी होने का पता लगा। कार में तीन युवक वहां आए और लॉक तोड़कर एसयूवी चुरा ले गए। साथी कार भी ले गए। पुलिस ने एसयूवी व कार की तलाश में संभाग भर में नाकाबंदी कराई, लेकिन चोरों का पता नहीं लग पाया। ललित वरजानी की तरफ से चोरी का मामला दर्ज किया गया।
मोटरसाइकिल छोड़ कार चुराई

कार की चोरी की दूसरी वारदात बच्छराजजी का बाग निवासी मुरली मनोहर फोफलिया के मकान के बाहर हुई। चोरों ने रात को मकान के बाहर खड़ी कार चुरा ली। जबकि कार की जगह मोटरसाइकिल छोड़कर चले गए। मोटरसाइकिल चोरी की होने का अंदेशा है। सरदारपुरा थाना पुलिस ने मामला दर्ज जांच शुरू की।

बड़ी खबरें

View All

जोधपुर

राजस्थान न्यूज़