
Jodhpur: आर्मी पब्लिक स्कूल में बनाया 400 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर
जोधपुर. सेना की ओर से आर्मी पब्लिक स्कूल में 400 बेड का क्वारेंटाइन सेंटर बनाया है जो अब पूर्णतया तैयार हो गया है। यहां दो तीन दिन में स्पेन, ईरान, फिलिपींस जैसे देशों में फंसे भारतीयों को लाया जाएगा और 14 दिन के आइसोलेशन में रखा जाएगा। शिकारगढ़ में पहले से ही आर्मी के दो स्थानों पर क्वारेंटाइन सेंटर बने हुए हैं। जिनकी क्षमता 600 बेड है। यहां ईरान से लाए गए 552 भारतीयों को रखा गया है। जोधपुर के अलावा जैसलमेर मिलिट्री स्टेशन स्थित आर्मी वेलनेस सेंटर में भी 484 भारतीयों को क्वारेंटाइन करके रखा गया है। कुल मिलाकर दोनों मिलिट्री स्टेशन पर फिलहाल 1036 भारतीय है।
जैसलमेर से 3 कोरोना रोगी एम्स पहुंचे
जैसलमेर स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में भर्ती तीन और भारतीयों की कोरोना जांच रिपोर्ट बीती रात पॉजिटिव आने के बाद उन्हें शुक्रवार दोपहर को एम्स जोधपुर में रैफर किया गया। इससे पहले वहां 9 भारतीयों को कोरोना हो गया था। कुल मिलाकर जैसलमेर कैंप के 12 कोरोना रोगी एम्स में भर्ती है। जोधपुर मिलिट्री स्टेशन स्थित क्वारेंटाइन कैंप में रह रहे 9 जनों में भी कोरोना मिला था। इसमें से 8 जने एम्स और एक एमडीएम अस्पताल में भर्ती है। कुल मिलाकर ईरान से आए 1036 भारतीयों में से 21 जनों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। इसमें से अधिकांश बुजुर्ग है जो तीर्थयात्रा करने वहां गए थे।
Published on:
03 Apr 2020 06:14 pm

बड़ी खबरें
View Allजोधपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
