7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जोधपुर में पूर्व विधायक जालम सिंह से मिलीं पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, बेटे के निधन पर की श्रद्धांजलि अर्पित

14 मार्च को जोधपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की मौत हो गई थे। हादसा पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुआ था।

less than 1 minute read
Google source verification
Vasundhara Raje Jalam Singh

राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे गुरुवार को जोधपुर पहुंची। एयरपोर्ट से वसुंधरा राजे सीधे शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के निवास स्थान पर पहुंची। यहां उनके बेटे को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, पूर्व राजसिको अध्यक्ष मेघराज लोहिया और भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष भोपाल सिंह बड़ला सहित कई भाजपा नेता मौजूद रहे। वसुंधरा ने जालम सिंह रावलोत के पुत्र निपुण राज सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनको सांत्वना दी

हुआ था भीषण सड़क हादसा

गौरतलब है कि 14 मार्च को जोधपुर में देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे की मौत हो गई थे। हादसा देर रात जोधपुर में पाल रोड पर नहर चौराहे के पास हुआ था। हादसा इतना जबर्दस्त था कि कार डिवाइडर तोड़कर सड़क पर दूसरी ओर चली गई थी।

यह वीडियो भी देखें

हादसे के वक्त कार में शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत का बेटा निपुण राज सिंह और उसका दोस्त पार्थ राठौड़ सवार थे। दोनों कार से चौपासनी की तरफ जा रहे थे। तभी चौपासनी हाउसिंग बोर्ड थाना क्षेत्र में पाल रोड पर रात करीब 12 बजे हादसा हो गया। बता दें कि निपुण राज सिंह शिव के पूर्व विधायक जालम सिंह रावलोत के बेटे थे। वे मूल रूप से जैसलमेर जिले के सत्तो गांव के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें- जोधपुर पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, कहा- आज राजनीति नहीं करेंगे, जानिए इसकी वजह