आरोपियों ने चोरी से पहले शनिवार दोपहर पड़ोसी मकान की रेकी की थी। इसके लिए अनिल मकान में गया था, जहां मृतका अंजलि उर्फ अंजू ने उसे पानी पिलाया था। इस दौरान साहिल बाहर खड़ा रहा था। रेकी कर दोनों निकल गए थे। महेंद्र घर पर नहीं था। रात को महेंद्र की मां घर के बाहर से ताला लगाकर शादी में गांव में रिश्तेदार के घर चली गई थी। अंजू अपनी बेटी काविया (1) और जेठ की बेटी खुशी (12) के साथ घर पर ही रह गई थी। ताला लगा देख अनिल व साहिल चोरी करने मकान में घुसे थे। ताला तोड़कर अंदर घुसते ही कमरे में अंजू जाग रही थी, जिसने अनिल को पहचान लिया था। वह चिल्लाने लगी और खुशी परिजन को कॉल करने लगी। तब दोनों ने धारदार फरसे से अंजू और दोनों मासूमों पर अंधाधुंध वार कर दिए थे। इससे अंजू की मौत हो गई थी। काविया व खुशी घायल हो गई थी। दोनों मथुरा दास माथुर अस्पताल मे भर्ती हैं।
Jodhpur Road Accident: 2 ट्रकों की हुई भीषण भिड़ंत, 3 की मौत, मच गई चीख पुकार
घायल खुशी ने दर्ज करवाए बयानअस्पताल में भर्ती दोनों बच्चों की हालत में सुधार हो रहा है। पुलिस ने घायल खुशी के पर्चा बयान दर्ज किए। जिसमें उसने दोनों आरोपियों की पूरी वारदात बयान की।