scriptUPSC Admit Card 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को होगा एग्जाम | UPSC Prelims Admit Card download 2023 UPSC CSE Exam | Patrika News
जॉब्स

UPSC Admit Card 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को होगा एग्जाम

UPSC Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस साल UPSC CSE Exam 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc।gov।in से डाउनलोड कर सकते हैं।

May 08, 2023 / 06:07 pm

Rajendra Banjara

,,

UPSC Admit Card 2023 OUT

UPSC Admit Card 2023: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तरफ से सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया गया है। इस साल UPSC CSE Exam 2023 के लिए आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट upsc।gov।in से डाउनलोड कर सकते हैं। इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किए लाखों उम्मीदवारों हर साल ये एग्जाम देते हैं। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे। यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1105 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 01 फरवरी 2023 को शुरू हुई थी। इसमें अप्लाई करने के लिए 21 फरवरी 2023 तक का समय दिया गया था।

 

UPSC प्रीलिम्स 28 मई को होगा एग्जाम

इस साल यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा 28 मई 2023 को आयोजित की जाएगी। जबकि यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर 2023 को होगी प्रारंभिक परीक्षा में 200 अंको के दो पेपर होंगे। जीएस 1 में 100 सवाल पूछे जाएंगे, जबकि सीसैट में 80 सवाल पूछे जाएंगे। UPSC प्रीलिम्स एग्जाम में सफल होने के बाद कैंडिडेट्स मुख्य परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 15 सितंबर को होगी और इसमें सफल अभ्यर्थी इंटरव्यू में शामिल होने के योग्य होंगे।

यह भी पढ़ें

PSSSB Admit 2023: पंजाब पटवारी भर्ती के लिए एडमिट कार्ड जारी, ऐसे करें डाउनलोड



upsc_b.jpg


कैसे करें कैन एडमिट कार्ड डाउनलोड ?

1. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।
2. सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc।gov।in पर जाए।
3. यहां यूपीएससी प्रीलिम्स एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करें।
4. इसके बाद मांगी गई जानकारी दर्ज करें और सबमिट करें।
5. अब आपको स्क्रीन पर एडमिट कार्ड दिखाई देगा, इसे आप चेक करें।
6. अपने एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट लेकर सुरक्षित इसे सुरक्षित रख लें।

यह भी पढ़ें

बिहार सरकार ने की व्यवस्था, मणिपुर में फंसे स्टूडेंट्स को स्पेशल फ्लाइट से लाया जाएगा पटना

 

Hindi News/ Education News / Jobs / UPSC Admit Card 2023: यूपीएससी प्रीलिम्स का एडमिट कार्ड जारी, 28 मई को होगा एग्जाम

ट्रेंडिंग वीडियो