scriptUp Weather Forecast: यूपी में दिखने लगा ठंड का असर, तापमान में और होगी गिरावट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल | Up Weather Forecast Effect of cold started visible drop temperature | Patrika News
झांसी

Up Weather Forecast: यूपी में दिखने लगा ठंड का असर, तापमान में और होगी गिरावट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

Up Weather Forecast: झांसी सहित आसपास के इलाकों में 18, 19 और 20 नवंबर को मौसम साफ रहेगा। जबकि यूपी के पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है।

झांसीNov 18, 2023 / 06:14 am

Ramnaresh Yadav

cold started falling in jhansi

ठंड से संबंधित इस तस्वीर को सोशल मीडिया से लिया गया है।

Up Weather Forecast: यूपी के झांसी और आसपास के इलाकों में ठंड ने दस्तक दे दी है। शहर में जहां लोग आराम से घूम रहे हैं वहीं, ग्रामीण इलाकों में ठंड अधिक पड़ने की वजह से रजाई और कंबल का सहारा लेना पड़ रहा है। अगले 3 से 4 दिन तक तापमान स्थिर रहने की उम्मीद है। इसके बाद तापमान में फिर से गिरावट शुरू हो जाएगी।

दिन में भी होने लगा सर्दी का एहसास

झांसी में दीपावली समाप्त होते ही गुलाबी सर्दी पड़ने लगी है। रात सर्द होने लगी है और दिन में भी हलकी सर्दी का अहसास हो रहा है। इसके अभी और बढ़ने की उम्मीद है। एक सप्ताह बाद सर्दी अधिक जोर पकड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 17 नवम्बर को तापमान 1 डिग्री गिरकर अधिकतम 28 डिग्री एवं न्यूनतम 14 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि रात को सर्द हवाएं चलीं।
24 नवंबर तक और गिर जाएगा तापमान

24 नवम्बर के बाद रात का तापमान 12 डिग्री तक आ सकता है, जबकि दिन का तापमान 27 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है। अभी कोहरे के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र के मुताबिक इस बार जबर्दस्त सर्दी का जोर देर से आएगा, लेकिन यह पहले के मुकाबले अधिक ठंडक देने वाला होगा।

Hindi News/ Jhansi / Up Weather Forecast: यूपी में दिखने लगा ठंड का असर, तापमान में और होगी गिरावट, जानिए अपने शहर के मौसम का हाल

ट्रेंडिंग वीडियो