12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विवादों में अपकमिंग मूवी लव की अरेंज मैरिज, राज शांडिल्य पर कहानी चुराने का लगा आरोप

कई बड़ी फिल्मों में निर्देशन कर चुके राज शांडिल्य पर उनके दोस्त ने फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगा दिया है। मामला एसएसपी तक पहुंच गया। पुलिस ने जांच कराने का आश्वासन दिया है।

2 min read
Google source verification
a1

फिल्म की स्टार कास्ट के साथ राज शांडिल्य।


बॉलीवुड में मशहूर डायरेक्टर एवं स्क्रिप्ट राइटर राज शांडिल्य इन दिनों आरोपों से घिरे हैं। उन पर फिल्म की कहानी चुराने का आरोप लगा है। उनके साथ पढ़ने वाले उनके दोस्त ने ये आरोप लगाए हैं। बता दें कि राज शांडिल्य मूल रूप से झांसी के रहने वाले हैं। उनकी यहीं पढ़ाई हुई है।


फिल्म की शूटिंग शुरू

ओरछा में इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग चल रही है। फिल्म का नाम ‘लव की अरेंज मैरिज’ है। इसी फिल्म की कहानी चुराने के आरोप लग रहे हैं। झांसी के सनफ्रान अशोक वैली के रहने वाले अंकुर शर्मा ने ये आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि तीन साल पहले 29 अप्रैल 2020 को राज शांडिल्य को एक कहानी मेल पर भेजी थी। राज ने उनकी कहानी पर ‘लव की अरेंज मैरिज’ फिल्म बनानी शुरू कर दी। इसके लिए बॉलीवुड के कई एक्टर और एक्ट्रेस से बात की गई। जिनमें राजपाल यादव, सनी सिंह, अवनीत कौर, अन्नू कपूर सहित कई और भी हैं। लेकिन अंकुर शर्मा से बात नहीं की गई।


रुपए को लेकर बिगड़ी बात

दोस्त का आरोप है कि उनके एतराज के बाद 13 मार्च को राज के पार्टनर विमल लाहोटी ने उससे बात की। विमल ने रुपए ऑफर किए लेकिन वे बहुत कम थे। इसी वजह से उन्होंने कहानी देने से इंकार कर दिया। इसके बाद भी एक दो बार बात हुई। लेकिन रुपए कम मिल रहे थे। बात नहीं बनी। इसके बाद राज शांडिल्य ने कहानी वापस कर देने की बात कही।


पुलिस के पास पहुंचा फिल्म का विवाद

अंकुर शर्मा आरोप लगाते हैं कि राज ने उनको फिल्म की कहानी वापस नहीं की। और शूटिंग को शुरू कर दिया है। फिलहाल फिल्म को लेकर जो विवाद हो रहा है वो पुलिस तक पहुंच गया है। अंकुर की शिकायत पर एसएसपी राजेश एस ने जांच का भरोसा दिया है। मालूम हो कि फिल्म को राज शांडिल्य का प्रोडक्शन हाउस बना रहा है।