2 डिग्री गिरा तापमान कई दिनों से देखा जा रहा था कि न्यूनतम तापमान लगभग 11 डिग्री सेल्सियस के आस-पास ठहर गया था। लेकिन मंगलवार से ये घटकर 9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जिससे ठंड और बढ़ गई है। वहीं, अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ये 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।
हवा की रफ्तार तेज… रहेगी ठिठुरन दिन में धूप खिली रही और दोपहर बाद बादल छा गए। मंगलवार को झांसी में हवा की रफ्तार 8 KM प्रति घंटा रही। रात के समय इसके घटने की संभावना है। रात में हवा की स्पीड लगभग 6 KM प्रति घंटे के आसपास हो जाएगी। तेज हवा के चलते लोगों को ठिठुरन महसूस होती रहेगी।