झांसी में मानसून की दस्तक के साथ ही नगर निगम की उदासीनता का नजारा देखने को मिला। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के बावजूद झांसी की सड़कें स्विमिंग पूल में तब्दील हो गई हैं। बच्चों को पानी में खेलते देखा जा सकता है, जबकि उफनते नाले और जलभराव से नागरिक परेशान हैं। यह स्थिति नगर निगम के विकास कार्यों पर सवाल खड़े करती है।