14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Jhalawar News प्रेम मंदिर ने गंगूबाई का दीदार करने पहुंची भीड़

.Jhalawar News प्रेम मंदिर के फर्दे पर दिखी गंगूबाई. फिल्म देखने वालों में युवाओं की संख्या अधिक रही

less than 1 minute read
Google source verification
Jhalawar News प्रेम मंदिर ने गंगूबाई का दीदार करने पहुंची भीड़

Jhalawar News प्रेम मंदिर ने गंगूबाई का दीदार करने पहुंची भीड़

झालावाड़। Jhalawar News कोरोनाकाल में झालावाड़ जिले का एकमात्र सिनेमा घर प्रेम मंदिर भी बंद हो गया था। अब सरकार की ओर से सिनेमा घर के संचालन की अनुमति दे दी है। यहां के सिनेमाघर में शुक्रवार को फिल्म Gangubai Kathiawadi Movie गंगूबाई काठियावाड़ी लग गई है। रोजाना चार शो होंगे। यह सिनेगा घर आठ सौ शीटर है। पहले शो में युवा दर्शकों की संख्या अधिक रही। प्रेम मंदिर के प्रबंधक सतेन्द्र वर्मा ने बताया कि पहला शो दोपहर 12 बजे, दूसरा तीन बजे, तीसरा 6 बजे तथा चौथा शो रात 9 बजे शुरू होगा। दर्शकों के बैठने की तीन श्रेणी है। फिल्म गंगूबाई आलिया भट्ट के सेक्स वर्कर से सोशल वर्कर बनने तक के सफर को दिखाती है। इसमें मुंबई में हीरोइन बनने का सपना लेकर प्रेमी संग घर से भागी गंगा का कोठे की चांद गंगू बनना, एक ग्राहक के जुल्म के खिलाफ इंसाफ के लिए डॉन रहीम लाला अजय देवगन से मदद मांगना और फिर उससे भाई.बहन का रिश्ता जोडऩा, कमाठीपुरा की प्रेसिडेंट रजिया बाई विजय राज को हराकर उस कुर्सी पर काबिज की कहानी है। निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की बहुप्रतीक्षित फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में दिखाई दे रही है। फिल्म के रिलीज से पहले मेकर्स ने इसका ट्रेलर रिलीज किया था। जिसे देखने के बाद दर्शकों में फिल्म देखने की ललक पैद हो गई थी। फिल्म में आलिया भट्ट के अलावा अजय देवगन भी नजर आ रहे है। फिल्म में उन्होंने मुंबई के डॉन रहे करीम लाला का किरदार निभाया है।