
कोतवाली में तैनात बाइक सवार दो पुलिसकर्मी वाहन को पास पहुंच गए और चोरी करने लगे
जौनपुर. शाहगंज कोतवाली पुलिस का रात के अंधेरे में किया गया कारनामा सामने आया है। आमने-सामने टक्कर के बाद खड़ी बाइक की बैट्री और कार का म्यूजिक सिस्टम निकाल कर ले जाते दो पुलिसकर्मियों का वीडियो वायरल हुआ है। ये वीडियो क्षेत्र के ही एक समाजसेवी ने रिकॉर्ड किया। हालांकि आलाअधिकारियों ने पल्ला झाड़ लिया है।
क्षेत्र के अक्खन सराय में शुक्रवार की रात मारुति वैन व बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई थी। इसके बाद दोनों वाहन वहीं खड़े हो गए। शनिवार की रात स्थानीय कोतवाली में तैनात बाइक सवार दो पुलिसकर्मी वाहन को पास पहुंच गए। दोनों ने बाइक की बैट्री और कार का म्यूजिक सिस्टम निकाल कर अपनी बाइक की डिक्की में रख लिया। इसी दौरान जन कल्याण सेवा समिति के अध्यक्ष अफजल वहां पहुंच गए।
दोनों पुलिस वालों को करतूत उन्होंने अपने कैमरे के रिकॉर्ड करनी शुरू कर दी। इस पर वर्दीधारी उनसे उलझने लगे। हालांकि वे अपना काम करते रहे। इसके बाद उन्होंने पुलिस वालों की करतूत सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। वीडियो वायरल होते ही पुलिस विभाग सकते में आ गया। किसी को कुछ नहीं सूझ रहा कि आखिर पुलिस वालों का बचाव कैसे करें। क्षेत्राधिकारी अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मामला मेरे संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिली तो कार्रवाई होगी।
Published on:
27 Oct 2019 03:27 pm
बड़ी खबरें
View Allजौनपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
