scriptमहिलाओं को मिला दिवाली गिफ्ट, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी की इस योजना की 9वीं किश्त…बढ़ेगी घर की रौनक | Mahtari Vandana Yojana: President Murmu released 9th installment of Mahtari Vandana Yojana | Patrika News
जशपुर नगर

महिलाओं को मिला दिवाली गिफ्ट, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी की इस योजना की 9वीं किश्त…बढ़ेगी घर की रौनक

Mahtari Vandana Yojana 9th installment: महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए काफी मददगार साबित हो रही है। बीते दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं को उपहार देते हुए 9वीं किस्त जारी कीं थीं।

जशपुर नगरOct 27, 2024 / 08:53 am

Khyati Parihar

Mahtari Vandan Yojana
Mahtari Vandana Yojana: महतारी वंदन योजना की राशि खाते में आते ही महिलाओं के चेहरे खिल उठे। उन्हें खुशखबरी मिल गई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार को दो दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंची थीं। जहां उन्होंने छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना के अंतर्गत दीपावली से पहले 69 लाख 68 हजार लाभार्थी महिलाओं को उपहार देते हुए 9वीं किस्त जारी की थी।
इसके तहत जशपुर की 2 लाख 32 हजार से अधिक महिलाओं को 23 करोड़ रुपये से अधिक की राशि दीवाली पर उपहार के रूप में प्राप्त हुई है। 9वीं किश्त के साथ अब तक जिले की महिलाओं को योजनान्तर्गत कुल 177 करोड़ 40 लाख की राशि उनके खातों में अंतरित की जा चुकी है।

महिलाओं को मिल रहा योजना का लाभ

इस योजना के तहत अब तक राज्य की महिलाओं को कुल 5878 करोड़ 37 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। गौरतलब है कि राज्य की महिलाओं को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह 01 हजार रूपए की राशि और साल में कुल 12 हजार की राशि प्राप्त हो रही है। योजना के तहत मिलने वाली राशि से महिलाओं के स्वास्थ्य, पोषण, आर्थिक स्वावलंबन और सशक्तिकरण को बढ़ावा मिल रहा है। महिलाएं इस राशि का उपयोग अपने बच्चों के लिए कॉपी-किताब खरीदने, पढ़ाई और छोटे-छोटे घरेलू खर्च समेत अन्य खर्चों में उपयोग कर रहीं हैं।
यह भी पढ़ें

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 9वीं किश्त जारी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बटन दबाकर किया ट्रांसफर

गौरी लेंगी सबके लिए उपहार

इस संबंध में जशपुर की गौरी ने बताया कि वे महतारी वंदन से मिले पैसों को जमा कर रहीं थी। इस बार दिवाली से पहले पैसा आने से उन्हें बहुत खुशी हो रही है। इस बार की किश्त और बचत के पैसों को मिलाकर वो अब दीवाली में सभी के लिए उपहार लेंगी और खुद के लिए भी समान खरीदेंगी।

दीवाली पर बिरसमुनी के घर पर बढ़ेगी रौनक

जशपुर की बिरसमुनी सिंह ने कहा कि दीवाली के पहले अब पैसे मिल गए हैं तो दीवाली में और भी रौनक बढ़ जाएगी। मैं इन पैसों से बच्चों के लिए मिठाई और पटाखे लुंगी। इसके साथ पिछले मिले पैसों को मिलाकर बच्चों के लिए कुछ खिलौने और किताबें भी लुंगी।

ललिता और सरिता कर रहीं बच्चों का शौक पूरा

मधुबनटोली की ललिता यादव एवं सरिता यादव ने बताया कि पहले छोटी छोटी जरूरतों के लिए पति एवं घर वालों पर आश्रित होना पड़ता था अब खुद के साथ बच्चों का शौक भी महतारी वंदन के पैसों से पूरा हो जाया करता है। इस बार मुख्यलमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से हमें दीवाली के पहले ही हांथों में पैसे दिला दिए हैं तो दीवाली मनाने का आनंद और भी बढ़ जाएगा। बच्चों के लिये उनके मनपसंद पटाखे इस बार दीवाली में उन्हें अपने पैसों से दिला पाऊंगी। जिसकी मुझे बहुत खुशी है इसके लिए हम मुख्यमंत्री एवं छत्तीसगढ़ शासन के आभारी हैं।

Hindi News / Jashpur Nagar / महिलाओं को मिला दिवाली गिफ्ट, राष्ट्रपति मुर्मू ने जारी की इस योजना की 9वीं किश्त…बढ़ेगी घर की रौनक

ट्रेंडिंग वीडियो