scriptTrain Alert: कई ट्रेनें ठसाठस, दशहरा, दिवाली व भाईदूज पर्व पर यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत | Many trains are jam packed, trouble will increase on Dussehra, Diwali and Bhai Dooj festival | Patrika News
जांजगीर चंपा

Train Alert: कई ट्रेनें ठसाठस, दशहरा, दिवाली व भाईदूज पर्व पर यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत

Train Alert: यात्री ट्रेने व बसें भीड़ चल रही है। स्टेशनों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। साथ ही ट्रेन के लेटलतीफ भी चल रही है। लोगों को यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है

जांजगीर चंपाOct 11, 2024 / 06:26 pm

चंदू निर्मलकर

raipur railway station news
Train Alert: त्योहारी सीजन में यात्री ट्रेने इन दिनों ठसाठस चल रही है। यात्रियों को ट्रेनों में जगह नहीं मिल पा रही है। दशहरा पर्व व भाईदूज के पर्व पर बहनें अपने भाईयों के घर जा रहीं हैं। इसके चलते यात्री ट्रेने व बसें भीड़ चल रही है। स्टेशनों में अचानक भीड़ बढ़ गई है। साथ ही ट्रेन के लेटलतीफ भी चल रही है। लोगों को यात्री ट्रेनों का घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Train Alert: ट्रेन व बस पैक

Train Alert: दशहरे के पर्व के पहले भाईदूज का पर्व छत्तीसगढ़ में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है। इस पर्व में बहने अपने भाई के घर यानी मायके जातीं हैं और उपवास रख भाई के लंबी उम्र की कामना करती हैं। पर्व के पहले बहने ट्रेनों व बसों में यात्रा कर एक स्थान से दूसरे स्थान जातीं हैं। इसके चलते यात्री ट्रेनों में भारी भीड़ देखी जा रही है।
यह भी पढ़ें

CG Train: दुर्ग-जमूतवी के बीच स्पेशल ट्रेन व डोंगरगढ़ में नवरात्रि मेले के लिए ट्रेनों का स्टॉपेज तय, पढ़ें पूरी खबर…

Indian Railway: खासकर पैसेंजर ट्रेनों में अधिक भीड़ देखी जा रही है। इसके अलावा एक्सप्रेस ट्रेनों में नो रूम की स्थिति बन रही है। रिजर्वेशन का आंकड़ा 100 से अधिक चल रहा है। क्योंकि यात्री दशहरे की छुट्टी बिताने अपने अपने घर जातीं हैं। इससे पहले वे अपनी सीट पहले से बुक करा लिए होते हैं। खासकर छत्तीसगढ़ में डोंगरगढ़, चंद्रपुर की चंद्रहासिनी, कोरबा की मड़वारानी, बिलासपुर के पास रतनपुर की महामाया सहित अन्य देवी के दर्शन के लिए एक स्थान से दूसरे स्थान जा रहे हैं। इससे ट्रेनें भीड़ भाड़ चल रही।

Indian Railway: जांजगीर नैला के लिए अधिक भीड़

जांजगीर नैला की मां दुर्गा प्रतिमा पूरे प्रदेश में आकर्षण का केंद्र बन गया है। यहां से दूर-दराज के लोग भगवान के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। यहां 5 विशाल शेरों के स्वर्णिम रथ पर सवार मां दुर्गा की 35 फीट की प्रतिमा व विशाल 160 फीट थाईलैंड के भगवान अरूण देव मंदिर के प्रतिकृति में आकर्षक पंडाल को देखने के लिए बिलासपुर, रायपुर, खरसिया, रायगढ़, सक्ती, बाराद्वार, अकलतरा सहित आसपास के लोग बड़ी संया में पहुंच रहे हैं। इस कारण जांजगीर नैला स्टेशन में भारी भीड़ देखी जा रही है।

Janjgir champa News: अधिकांश ट्रेन चल रहीं लेट तो कई रद्द

Janjgir champa News: त्योहारी सीजन के चलते सभी यात्री ट्रेनें लेट चल रही है। भीड़-भाड़ की वजह से यात्री लेट हो रही हैं। उत्कल एक्सप्रेस तो 6 घंटे तक लेट चल रही है। सुबह बिलासपुर से झारसुगड़ा तक चलने वाली टिटलागढ़ पैसेंजर 1 घंटे लेट चली। रायगढ़ से बिलासपुर तक चलने वाले मेमू लोकल भी दो घंटे चल रही। बिलासपुर से कोरबा की ओर चलने वाली पैसेंजर ट्रेन व लिंक एक्सप्रेस भी 2 घंटे लेट से चली। टाटा-इतवारी 8 घंटे तो शिवनाथ दो घंटे लेट चली। बिलासपुर पैसेंजर भी दो घंटे के करीब लेट चली।

Hindi News / Janjgir Champa / Train Alert: कई ट्रेनें ठसाठस, दशहरा, दिवाली व भाईदूज पर्व पर यात्रियों की बढ़ेगी मुसीबत

ट्रेंडिंग वीडियो