7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CG News: टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने उठ रही मांग, ज्ञापन सौपने रोज पहुंचते हैं लोग..

CG News: सक्ती कलेक्ट्रेट जाने वाले ग्रामीणों को भी अब टोल टैक्स पटाना पड़ रहा है यह ग्रामीणों व शहरवासियों के लिए किसी नासूर से कम नहीं लग रहा है।

2 min read
Google source verification
CG News: टोल टैक्स से मुक्ति दिलाने उठ रही मांग, ज्ञापन सौपने रोज पहुंचते हैं लोग..

CG News: छत्तीसगढ़ के सक्ती कलेक्ट्रेट जाने वाले ग्रामीणों को भी अब टोल टैक्स पटाना पड़ रहा है यह ग्रामीणों व शहरवासियों के लिए किसी नासूर से कम नहीं लग रहा है। खासकर गांव के लोग भी यदि टोल नाका पार कर रहे हैं उनसे टोल टैक्स वसूल की जा रही है। जिस लेकर ग्रामीणों में रोश पनप रहा है। क्योंकि उन्हें यह 80 रुपए का टैक्स बेवजह भारी पड़ रहा है। इस संबंध में मालखरौदा ब्लाक के लोगों ने आवाज उठाई है।

यह भी पढ़ें: CG News: इन चार जिलों में हुआ नए महिला थाने का शुभारंभ, CM साय ने कही ये बात

CG News: मुक्ति दिलाने चलेगा अभियान

जिसमें सकर्रा जनपद सदस्य खीकबाई मनहरण कमलेश ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। गौरतलब है कि सक्ती जिले के चार विकासखंड पड़ते हैं। जिसमें मालखरौदा, जैजैपुर, डभरा एवं सक्ती अनुविभागीय शामिल है। क्षेत्र के मूल निवासियों को कलेक्टर कार्यालय सक्ती आने-जाने पर भारी भरकम टोल टैक्स चुकाने पड़ रहे हैं।

इससे निजात दिलाने के लिए सकर्रा जनपद सदस्य खीकबाई ने कलेक्टर से मिलकर चर्चा की और आम जनता को टोल टैक्स से मुक्त करने के लिए ज्ञापन सौंपा। विदित हो कि सक्ती जिले के कलेक्ट्रेट कार्यालय के ठीक सामने हाल ही में भारत सरकार ने टोल टैक्स नाका को चालू कर दिया है। जिससे लोगों को टोल टैक्स देना पड़ रहा है।

कलेक्टर ने कहा इसके लिए विकल्प ढूंढ रहे

इस विषय को कलेक्टर अमृत विकास तोपनो ने गंभीरता पूर्वक लेते हुए सकारात्मक जवाब दिए और कहा कि हमने इसका विकल्प ढूंढ रहे हैं। साथ की अपने जनपद पंचायत क्षेत्र और जिले के विभिन्न विकास कार्यो के बारे में भी चर्चा किए हैं। बहुत ही जल्द इसका निराकरण करने का आश्वासन दिया।

इसके लिए सकर्रा जनपद सदस्य खीकबाई मनहरण कमलेश ने कलेक्टर को धन्यवाद दिया। साथ ही जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी वाशु जैन से भी मिलकर अपने जनपद पंचायत क्षेत्र और जिले के विभिन्न विकास कार्यो के बारे में भी चर्चा की।

मुख्यालय के लोग आए दिन अपनी विभिन्न परेशानी व समस्या को लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय अपनी फरियाद लेकर आते जाते रहते हैं। महिला समूह के लोग भी अपनी समस्या को लेकर गाड़ी किराया करके आते रहते हैं। गांव के आम लोग भी दूसरे की गाड़ी किराया करके जाते हैं। आम जन भी लेकिन कलेक्टर कार्यालय जाने से ठीक पहले उन्हें भारी भरकम टोल टैक्स देना पड़ता है जिससे सक्ती जिले की आम जनता, किसान और छोटे कर्मचारियों के जेब पर कटौती हो रही है।