10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Ashtbhuja Mata Temple: छत्तीसगढ़ में सबसे प्रसिद्ध है अष्टभुजी मां का मंदिर, देखें अद्भुुत तस्वीरें…

Ashtbhuja Mata Temple: अष्टभुजा माता मंदिर सक्ती जिले के मालखरौदा तहसील के अड़भार में स्थित है। यह एक ऐतिहासिक एवं प्राचीन मंदिर है। यह भारत के चुनिंदा दक्षिणमुखी काली मंदिरों में से एक है।

2 min read
Google source verification
Ashtbhuja Mata Temple

Ashtbhuja Mata Temple: देशभर में नवरात्रि की धूम मची हुई है, जहां देवी मां के भक्त बड़े ही खुशी के साथ मां की आराधना कर रहे हैं। वहीं जांजगीर चांपा में अड़भार गांव में अष्टभुजी माता इस मंदिर में विराजमान हैं।

Ashtbhuja Mata Temple

Ashtbhuja Mata Temple: इतिहास में अड़भार का उल्लेख अष्टद्वार के रूप में मिलता है। मां अष्टभुजी आठ भुजाओं वाली है, यह बात तो अधिकांश लोग जानते हैं लेकिन देवी के दक्षिण मुखी होने की जानकारी कम लोगों को ही है।

Ashtbhuja Mata Temple

Ashtbhuja Mata Temple: सिद्ध जगत जननी माता अष्टभुजी का मंदिर दो विशाल इमली पेड़ के नीचे स्थित है। दक्षिण मुखी मूर्ति के ठीक दाहिने में देगुन गुरु की प्रतिमा योग मुद्रा में विराजीं है। प्राचीन इतिहास में 8 बार का उल्लेख अष्ट द्वार के नाम से मिलता है।

Ashtbhuja Mata Temple

Ashtbhuja Mata Temple: लगभग 6- 7 किलोमीटर की परिधि में बसा यह नगर अपने आप में अजीब है। यहां हर 100 से 200 मीटर की खुदाई करने पर किसी न किसी देवी देवता की मूर्तियां खण्डित अवस्था मिल जाती हैं।

Ashtbhuja Mata Temple

Ashtbhuja Mata Temple: आज भी यहां के लोगों को भवन, घर बनाते समय प्राचीन टूटी फूटी मूर्तियां या पुराने समय के सोने चांदी के सिक्के प्राचीन धातु की कुछ ना कुछ सामान अवश्य मिलते हैं।