4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जम्मू

jammu kashmir : पुंछ के सुरनकोट इलाके में आतंकियों को तलाश कर रहे जवान

jammu kashmir : जम्मू-कश्मीर में पुंछ जिले के सुरनकोट इलाके में आतंकियों के साथ संपर्क स्थापित होने के बाद सुरक्षा बलों ने व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया है। उल्लेखनीय है कि शनिवार को सुरक्षा बलों ने संयुक्त अभियान में किश्तवाड़ के चटरू इलाके में तीन आतंकियों को मार गिराया था।

Google source verification

jammu kashmir : सेना ने मंगलवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि सोमवार रात सुरनकोट के लसाना में जम्मू-कश्मीर (jammu kashmir) पुलिस के साथ संयुक्त अभियान के दौरान आतंकियों से संपर्क स्थापित किया हुआ। उन्होंने कहा कि अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया गया है तथा आतंकियों को भागने से रोकने के लिए तलाशी अभियान जारी है। इस बीच जम्मू के सुंदरबनी सेक्टर में भी घुसपैठ की कोशिश नाकाम कर दी गई जिसमें एक जूनियर कमीशंड अधिकारी शहीद हो गया।