मोहनगढ. ग्राम पंचायत मोहनगढ क्षेत्र की राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक प्रतियोगिताओं का आयोजन कस्बे में किया जा रहा है। जिसमें ग्रामीण, युवा, विद्यार्थी इन खेलों में बढ चढ कर हिस्सा ले रहे है। इन प्रतियोगिताओं में कबड्डी, खो खो, क्रिकेट, वॉलीबॉल आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इन खेलों में जहां युवाओं में उत्साह दिखाई दे रहा है। वहीं बालिकाएं भी खो खो व कबड्डी में पीछे नहीं है। बालिकाएं भी इन खेलों में पूरा दमखम दिखा रही है। खो खो व कबड्डी में बालिकाएं बढ चढ कर हिस्सा ले रही है। वहीं कस्बे के मिनी स्टेडियम में आयोजित हो रहे कबड्डी व क्रिकेट प्रतियोगिता में भी ग्रामीण युवा, विद्यालयी छात्र, खिलाड़ी भी हिस्सा रहे है। विद्यालय परिसर में वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हो रहा है। सभी खेलों में खिलाड़ी उत्साह के साथ भाग ले रहे है। वहीं दर्शक भी इन खेलों में खिलाडियों की हौंसला अफजाई कर रहे है।