scriptसत्संग में भगवान बसते है: सुबैदी महाराज | Shrimad Bhagwat Katha organized in Vyas Bagchi | Patrika News
जैसलमेर

सत्संग में भगवान बसते है: सुबैदी महाराज

-व्यास बगेची में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन

जैसलमेरAug 12, 2023 / 08:06 pm

Deepak Vyas

सत्संग में भगवान बसते है: सुबैदी महाराज

सत्संग में भगवान बसते है: सुबैदी महाराज

जैसलमेर. श्रीपुरुषोत्तम मास सेवा समिति एवं राजस्थान ब्राह्मण महासभा के संयुक्त तत्वाधान में व्यास बगेची में चल रही भागवत कथा में सुबेदी महाराज ने महारास का प्रसंग सुनाते हुए कहा कि कृष्ण को सत्संग बहुत अच्छा लगता, इसलिए ग्वाल व बाल गोपियों के साथ सदैव सत्संग करते थे। प्रतिदिन स्वागत क्रम में रामनिवास शर्मा, मधुसुदन श्रीपत व राधेश्याम शर्मा ने चंद्रदत्त सुबैदी महाराज का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और साफा पहनाकर स्वागत किया। पांडाल से सावलसिंह पारेवर, जगदीश हर्ष, प्रेमप्रकाश व्यास आदि ने भी महाराज सुबैदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
मीडिया प्रभारी प्रमोद जगाणी ने बताया कि भागवत कथा के छठे दिन शुक्रवार को महारास, कंस वध, रूखमणी विवाह प्रसंग की कथाए सुनाई। गोवर्धन थानवी ने बताया कि पाण्डाल में फुलो की होली मुख्य आकर्षक रही। फूलों की होली से पांडाल का माहौल बरसाने की होली जैसा हो गया। पांडाल में चारो ओर फूल उड़ रहे थे और फूलों की महक से समूचा पांडाल सुगंधित हो गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की होली का नाचते गाते व झूमते हुए लुफ्त उठाया। झांकिया प्रभारी कृष्णा केवलिया ने बताया कि शुक्रवार को कृष्ण राधा, कृष्ण रूखमणी की छ: जोड़ी झांकियों का प्रदर्शन आकर्षण का केन्द्र बना। आरसी व्यास ने बताया कि दिवंगत पं रामशरण के परिवार को सम्बल प्रदान करने के लिए श्रद्धालु उत्साहपूर्वक भाग ले रहें है। इसी क्रम में शुक्रवार को मनमोहन चौहान, श्रीकृष्ण आचार्य, आनंदा हुकमीचंद, संतोष व्यास, सुशीला व्यास, भूपेन्द्र, कपिल जोशी, अनिल शर्मा, चंद्रशेखर श्रीपत, रमेश व्यास, रूपसिंह गुर्जर, जगदीश हर्ष, बृजग्वाल आचार्य, दिनेश कपटा, पुरुषोत्तम आचार्य, कैलाश बर्तन, सरोज मूलचंद हर्ष, गणेशलाल श्रीपत, कृष्णा पुरुषोतम पुरोहित, बृजकिशोर भंवरलाल गोपा, विजय जांगिड़, रामप्रताप जांगिड़ जोधपुर, पवन कुमार सिंह भाटी, सुमेरसिंह, यशवंत जगाणी, मनोहरसिंह, बालकृष्ण जगाणी आदि ने सहयोग राशि जमा करवाई। सुबैदी महाराज ने स्वयं की तरफ से ईकावन हजार की राशि दिवंगत रामशरण के कोष में सहयोग दिया। श्रीकांत व्यास ने बताया कि सुबेदी महाराज ने मंच से समाज सेवी पवन कुमार सिंह सिंहराड़ का उपरना पहनाकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही संत बाल भारती, भगवान भारती महाराज, राजस्थान ब्राह्मण महासभा महिला शाखा की प्रदेश अध्यक्ष अरुणा गौड़, प्रदेश उपाध्यक्ष डीपी दाधीच, दीपक व्यास, सुधीर थानवी, सरला आचार्य, कलावती व्यास, भंवरी थानवी, कमला थानवी, महेश श्रीपत, श्रीराम आचार्य, शरद व्यास, अंजना मेघवाल, धर्मेन्द्र ओझा, बृजलता आचार्य आदि का स्वागत किया। गोपाल व्यास ने बताया कि रविवार को कथा स्थल पर पंचकुण्डीय यज्ञ हवन होगा तथा रात्रि में महाप्रसादी का आयोजन होगा।

Hindi News / Jaisalmer / सत्संग में भगवान बसते है: सुबैदी महाराज

ट्रेंडिंग वीडियो