16 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हनीट्रेप: युवक से दोस्ती कर पहले उसे फंसाया, दिल्ली घुमाया और फिर ​लखनऊ में बनाया बंधक

हनीट्रेप: युवक को दोस्ती के नाम फंसाया, दिल्ली घुमाया और फिर लखनऊ में बनाया बंधक

less than 1 minute read
Google source verification
ha.jpg

जयपुर/सीकर. कोतवाली थाना इलाके के रहने वाले 23 वर्षीय युवक को युवती व उसके साथी दोस्ती कर पहले दिल्ली ले गए। इसके बाद युवक को लखनऊ ले जाकर उसे बंधक बना लिया। युवक से मारपीट कर पिता से पैसे मंगवाने के लिए भी धमकाया। युवक 5 महीने पहले लापता हुआ था। जिसने बड़ी मुश्किल से आरोपियों के चंगुल से छूटकर अपने पिता को फोन कर कहा कि उसका एक युवती और उसके साथियों ने किडनैप कर लिया है।

पीड़ित युवक के पिता ने कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है। कोतवाल पवन चौबे ने बताया कि पीड़ित अशोक कुमार दानोदिया ने मामला दर्ज करवाया है। मामले के अनुसार पीड़ित का बेटा रजनीश कुमार जयपुर में नौकरी करता था। दिसंबर 2023 में में वह सीकर आया हुआ था। यहां से 6 दिसंबर 2022 को वह सीकर से जयपुर के लिए निकला था। लेकिन जयपुर नहीं पहुंचा। इस संबंध में उन्होंने उस दौरान कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करवाई थी। लेकिन उनके लड़के का कुछ पता नहीं चल पाया।

27 अप्रैल को अशोक के पास उनके लड़के का फोन आया जिसने कहा कि वह लखनऊ बस स्टैंड पर है। उसका किडनैप किया गया था। उसके पास सीकर आने के लिए किराया नहीं है। इस पर अशोक ने अपने बेटे के कहने पर एक ट्रांसपोर्ट वाले को 900 रुपए ट्रांसफर कर दिए। युवक उस बस में बैठा। जहां से वह रात करीब 8 बजे बजे रवाना हुआ। रवाना होने से पहले युवक ने अपने पिता को बस की फोटो और टिकट भी भेजी। इसके बाद वह रवाना हो गया। लेकिन फिर उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया। पीड़ित परिवार के मुताबिक युवती पूजा और उसके साथी युवक के परिवार से रुपए और संपत्ति हड़पना चाहते हैं। जो पहले भी इसी तरह से कई लोगों को फंसा चुके हैं।