8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉलीवुड की ‘दुल्हनों’ ने अपनी शादी में पहने ‘बेशकीमती’ लहंगे, जानें किसने पहना सबसे महंगा लहंगा

शादी के जोड़े में खूबसूरत लगी थीं अभिनेत्रियां, बटोरी थीं सुर्खियां

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Dec 21, 2021

बॉलीवुड की 'दुल्हनों' के लहंगे की कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली

जयपुर। बॉलीवुड में शादियों का सीजन परवान पर है। बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ और एक्टर विक्की कौशल की शादी अभी भी सुर्खियों में बनी हुई है। कपल 9 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधा है। हर तरफ कटरीना कैफ की खूबसूरती की चर्चा है। दरअसल, शादी ऐसा दिन होता है जब दुल्हन सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। सबसे खास शादी का लहंगे होता है, जिसका चयन करने में काफी समय और पैसा इंवेस्ट किया जाता है। बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी अलग नहीं हैं। अभिनेत्री कटरीना से पहले अनुष्का शर्मा, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा की शादी के जोड़े ने सुर्खियों बटोरी थीं। आइए आपको बताते हैं बॉलीवुड की दुल्हनों के लहंगों की खासियत—

कटरीना कैफ

कटरीना कैफ ने शादी में क्लासिक रेड कलर का लहंगा पहना था, हाथ से बने हुए मटका सिल्क पर महीन टीला वर्क किया गया था और बॉर्डर पर गोल्डन मखमली एंबॉयडरी वर्क किया गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कटरीना की शादी का लहंगा सब्यसाची ने डिजाइन किया था। लहंगे की कीमत 17 लाख रुपए है।

अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से 11 दिसंबर, 2017 को इटली में शादी की थी। अनुष्का का शादी का जोड़ा काफी खास था। उन्होंने टिपिकल रेड कलर की जगह लाइट पिंक कलर चुना था, जिस पर थ्रेड से फ्लोरल और बूटियों की एम्ब्रॉइडरी की गई थी। इस खास लहंगे को सब्यसाची ने डिजाइन किया था। रिपोर्ट्स में इस लहंगे की कॉस्ट करीब 25 से 30 लाख रुपए बताई गई थी।

प्रियंका चोपड़ा

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा विदेशी बाबू निक जोनस की शादी 1 दिसंबर 2018 को हुई थी। वहीं क्रिश्चियन रीति-रिवाज से उन्होंने 2 दिसंबर 2018 को शादी की थी। प्रियंका चोपड़ा ने लाल रंग का लहंगा पहना था। लहंगे पर ओवरऑल सीक्वंस और क्रिस्टल वर्क था, जो उसमें ब्लिंग एलिमेंट ऐड कर रहा था। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका के लहंगे की कीमत करीब 18 लाख रुपए है।

दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी यादगार शादियों में से एक है। 20 नवंबर 2018 में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इटली में शादी की थी। दुल्हन बनी दीपिका को देखकर सभी हैरान रह गए। दीपिका पादुकोण ने शादी में डार्क रेड कलर का लहंगा पहना था। इसको यूनीक टच देने के लिए कई तरह की खास एम्ब्रॉइडरी की गई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो दीपिका ने अपने परफेक्ट शादी के जोड़े के लिए करीब 12 लाख रुपए खर्च किए थे।