14 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

थ्रेसर मशीन में मां के बाल फंस गए, सिर मशीन में जाने ही वाला था तभी बेटी ने मां के बाल काट दिए, वरना टुकड़े टुकड़े हो जाता सिर

Rajasthan News: पास ही खेत पर काम कर रही 16 साल की बेटी चंदा दौड़कर मां के पास आई। उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने मां को जोर से पकड़ लिया और पिता को आवाज लगाना शुरू कर दिया।

less than 1 minute read
Google source verification
thresher_machine_accident_photo_2023-11-04_13-43-18.jpg

pic

Rajasthan News: मां को मौत के मुंह में जाता देख बेटी के पसीने छूट गए, उसने आव देखा ना ताव अपनी मां के बाल काट दिए। मां की जान बच गई लेकिन वह कुछ चोटिल जरूर हो गई। हैरान करने वाली यह घटना चित्तौडगढ़ जिले से सामने आ रही है। दरअसल भैंसरोडगढ़ थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव में मूंगफली की फसल साफ करने के दौरान यह सारा घटनाक्रम हुआ। गांव में रहने वाली गीता बाई थ्रेसर से मूंगफली निकाल रही थी।

इसी दौरान गले में साड़ी का एक हिस्सा और बाल थ्रेसर मशीन में फंस गए। साड़ी का मानो फंदा बन गया और बाल भी मशीन में खींचते चले गए। जान बचाने के लिए जब गीता देवी कोई खास प्रयास नहीं कर सकीं तो वे तेजी से चीखने लगी। पास ही खेत पर काम कर रही 16 साल की बेटी चंदा दौड़कर मां के पास आई। उसे कुछ समझ नहीं आया। उसने मां को जोर से पकड़ लिया और पिता को आवाज लगाना शुरू कर दिया।

इस बीच चंदा की पकड़ कमजोर होती जा रही थी। चंदा के पिता वहां आए और उन्होनें तुरंत गीता देवी को थामा। दोनो पैर और कमर का हिस्सा सख्ती से पकड़ा। इस बीच चंदा ने वहां पास ही रखी कैंची से मां के बाल और साड़ी का हिस्सा काट दिया। गीता देवी की जान बच गई लेकिन बाल उखड़ जाने के कार सिर में चोट लगी। उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर्स का कहना है कि एक दो दिन में उनको छुट्टी मिल जाएगी। बेटी के इस प्रयास की पूरी गांव सराहना कर रहा है।