6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सृष्टि पर अज्ञानता का अंधकार छा जाता है तब परमात्मा शिव धरा पर अवतरित होते: पूनम दीदी

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजा पार्क के द्वारा 88 त्रिमूर्ति शिव जयंती व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविंद्र मंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया

2 min read
Google source verification

जयपुर

image

Shipra Gupta

Mar 11, 2024

msg294089779-38012.jpg

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय राजा पार्क के द्वारा 88 त्रिमूर्ति शिव जयंती व अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रविंद्र मंच पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह पर्व स्वर्णिम प्रभात का आगाज है, जिसे भारत को स्वर्ण काल में प्रवेश कराता है। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रविंद्र उपाध्याय जी (बॉलीवुड सिंगर )सुषमा अरोड़ा जी (आई ए एस) सुधि राजीव जी (कुलपति हरदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय) पधारे व मुख्य वक्ता के रूप में आदरणीय पूनम दीदी जी (जयपुर सबजोन इंचार्ज) मौजूद रहें।
आदरणीय पूनम दीदी जी ने शिवरात्रि का अध्यात्म रहस्य समझते हुए कहा शिव शांति दाता है तो हम उनकी संतान हमें शांति से संपन्न होना है। उन्होंने कहा महाभारत में अधर्म अर्थात पांच विकारों की चरम सीमा दिखाई।
जब सृष्टि पर अज्ञानता का अंधकार छा जाता है तब परमात्मा शिव धरा पर अवतरित होते हैं और उनके ज्ञान प्रकाश से मनुष्य संपूर्ण पवित्र बनते हैं। सुषमा अरोड़ा जी ने कहा समाज में और नैतिकता बढ़ती जा रही है संयम के अभाव से संतुलन बिगड़ रहा है उसका मूल कारण है संस्कारों की कमी तो हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने हैं व अपनी बेटियों को आत्मनिर्भर बनाना है। बेटे व बेटियों में समानता लाने की प्रेरणा दी।

सुधि राजीव जी ने ब्रह्माकुमारी संस्था की सराहना करते हुए कहा यह संस्था नारियों को आगे बढ़ा रहे हैं । समाज में नैतिकता को बचाने की जिम्मेदारी नारी संभाल रही है। कार्यक्रम में महिला दिवस के उपलक्ष में नारी शक्ति का प्रदर्शन नृत्य नाटिका के द्वारा बच्चों ने देकर सभी का मन मोह लिया साथ ही। बालिकाओं ने स्वागत नृत्य की प्रस्तुति दी एवं संगीत की रंगारंग प्रस्तुति गायक रोहित कटारिया एवं आकांक्षा कटारिया ने दी। दीप प्रज्वलन के साथ-साथ शिव ध्वजारोहण किया गया। अंत में रविंद्र उपाध्याय जी ने अपने गीतों द्वारा सभी में उमंग उत्साह भर दिया व कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए।