इन 5 जिलों में थोड़ी देर में बारिश की संभावना
मौसम केंद्र जयपुर ने आज मंगलवार को राजस्थान के 5 जिले हनुमानगढ़, गंगानगर, चूरू, बीकानेर, झुंझुनूं में धूलभरी हवा चलने और दोपहर बाद बादल छाने की संभावना जताई है। बीते 24 घंटे में चूरू में दिन का अधिकतम तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, यह सामान्य से 4.1 डिग्री सेल्सियस नीचे था। अजमेर, बीकानेर, जयपुर में भी कल दिन का तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज हुआ।
बाड़मेर रहा सबसे गरम दिन
बीते 24 घंटे में राजस्थान में सबसे ज्यादा गर्म दिन बाड़मेर दर्ज किया गया। जहां तापमान 39.4 डिग्री रहा। इसके बाद जालोर में तापमान 39 डिग्री रहा। धौलपुर में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जैसलमेर में दिन का अधिकतम तापमान 38.9, फलोदी में 38.2 और गंगानगर में 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।