2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Update : जानें 12-13-14 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम, नया अलर्ट

Weather Update : मौसम विभाग का अलर्ट है कि राजस्थान में अब एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही 13 फरवरी और 14 फरवरी इन जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।

less than 1 minute read
Google source verification
weather_alert_11.jpg

Rajasthan weather update

weather update : राजस्थान में मौसम लगातार अपनी चाल बदल रहा है। कभी कड़ाके की ठंड तो अब 1-2 दिन से दोपहर में गर्मी भी पड़ने लगी है। वैसे तो मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राजस्थान में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहने की संभावना है। आने वाले दिनों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री बढ़ोतरी होने की प्रबल संभावना है। अधिकतर भागों में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज होने से शीतलहर, पाला जमने की संभावना नहीं है। हालांकि, 13 फरवरी और 14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से राजस्थान के कई जिलों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। पर बारिश की संभावना काफी कम है।



राजस्थान के जयपुर में सोमवार 12 फरवरी को मौसम कैसा रहेगा। तो मौसम विज्ञानियों के अनुसार 12 फरवरी, 13 फरवरी और 14 फरवरी को जयपुर के आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह और रात को मौसम ठंडा बना रहेगा। कहीं - कहीं बारिश की बूंदें गिर सकती हैं। कुल मिलाकर मौसम में अधिक स्थिरता नहीं रहेगी।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का अलर्ट, आकाशीय बिजली व ओलावृष्टी संग 19 जिलों में होगी बारिश



राजस्थान में बीते 24 घंटे में सबसे कम तापमान माउंट आबू में रहा। शनिवार को लगातार दूसरे दिन माउंट आबू मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान -2 डिग्री दर्ज किया गया। करौली में रात का पारा 3.6 डिग्री रहा।

यह भी पढ़ें - मौसम विभाग का नया अलर्ट, 13-14 फरवरी को बदलेगा मौसम

Story Loader