
Weather Update
जयपुर
राजस्थान में मानसून की एंट्री के बाद अब दो ही दिन में करीब पचास फीसदी से ज्यादा राजस्थान को मानसून ने कवर कर लिया है। इस दौरान आने वाले दो से तीन दिन और मानूसन की भारी बारिश राजस्थान मंे होगी। उसके बाद जाकर कुछ दिन का गैप लग सकता है। आज से तीन दिनों तक राजस्थान के 24 जिलों मंे मौसम विभाग का अलर्ट जारी है। इनमें 11 जिलों में येलो अलर्ट और 13 जिलों में ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है।
दरअसल उड़ीसा व आसपास के झारखंड क्षेत्र के ऊपर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके आगामी दो - तीन दिन में उत्तर - पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। ट्रफ लाइन भी अपने सामान्य अवस्था से गुजर रही है। इस तंत्र के असर से पूर्वी राजस्थान के अधिकांश भागों में आगामी चार - पांच दिन हल्की से मध्यम बारिश जबकि कहीं - कहीं भारी व एक - दो स्थानों पर अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विभाग के अलर्ट के अनुसार आज जयपुर, करौली, दौसा, सीकर, सवाई माधोपुर, टोंक, नागौर, अलवर, भरतपुर, अजमेर, भीलवाड़ा जिले में बादल गरजने के साथ बारिश होगी जो तीन से चार घंटे तक जारी रह सकती है। वहीं 11 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं 13 जिलों चूरू, बूंदी, कोटा, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं, प्रतापगढ़, जोधपुर, पाली, झालावाड़, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, उदयपुर में बारिश के साथ हवाएं चलने का येलो अलर्ट है।
इस दौरान धीमी और मध्यम गति के साथ बारिश होने की संभावना है। ये बारिश भी रुक रुक कर हो सकती है। राजस्थान के अलावा अन्य ग्यारह से ज्यादा राज्यों में भी भारी बारिश का अलर्ट है। पहाड़ी राज्यों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट है।
Published on:
27 Jun 2023 08:50 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
