29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

राजस्थान फोरम के सदस्य बने उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन

हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हुए जयपुर के फनकार Ustad Ahmed Hussain and Ustad Mohammad Hussainको उनके निवास पर जाकर उन्हें राजस्थान फोरम का सदस्य मनोनीत किया गया।

Google source verification

जयपुर

image

Rakhi Hajela

Apr 19, 2023

हाल ही में पद्मश्री से सम्मानित हुए जयपुर के फनकार Ustad Ahmed Hussain and Ustad Mohammad Hussainको उनके निवास पर जाकर उन्हें राजस्थान फोरम का सदस्य मनोनीत किया गया। इस मौके पर राजस्थान फोरम की सदस्य प्रेरणा श्रीमाली, डॉक्टर सालेहा गाज़ी और संजय कौशिक ने उनसे सदस्यता के फॉर्म भरवाए। हुसैन बंधुओं को मिलाकर फोरम के सदस्यों की संख्या अब 33 हो गई है। इनमें से 12 पद्मश्री और 2 पद्मभूषण से सम्मानित हस्तियां शामिल हैं। उस्ताद अहमद हुसैन और उस्ताद मोहम्मद हुसैन ने गर्मजोशी से अपने निवास पर सभी का अभिनंदन किया और सदस्यता के फॉर्म भरकर उन पर अपने हस्ताक्षर किए। सदस्यता ग्रहण करने के बाद दोनों कलाकारों ने राजस्थान फोरम के फाउंडर संदीप भूतोडिय़ा,सभापति पंडित विश्व मोहन भट्ट और फोरम के सभी सम्मानित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें देश के इस प्रतिष्ठित फोरम से जुडऩे पर गर्व महसूस हो रहा है और वह जब-जब जयपुर में उपलब्ध होंगे फोरम की सभी गतिविधियों में बढ़ चढक़र हिस्सा लेंगे। इस मौके पर दोनों कलाकारों ने सभी सदस्यों की फरमाइश पर अपनी कुछ चर्चित रचनाएं भी सुनाई जिससे परिवेश उत्सवी हो गया।

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़