
Treatment of black fungus in 28 hospitals of the state
Jaipur प्रदेश में म्यूकोमायकोसिस यानी ब्लैक फंगस के बढ़ते मामलों को देखते इसके उपचार के लिए अधिकृत अस्पतालों का दायरा बढ़ाकर 25 से 28 कर दिया है। शुक्रवार को प्रदेश के 3 अन्य अस्पतालों को भी इलाज के लिए अधिकृत किया गया है। ब्लैक फंगस के लिए अधिकृत अस्पतालों की संख्या शुरुआत में 20 थी। मरीजों के अनुपात में अस्पतालों की संख्या में बढ़ोतरी करते हुए अब इन्हें 25 किया। मरीजों को आसपास के क्षेत्र में ब्लैक फंगस के उपचार की सुविधा के लिए शुक्रवार को जयपुर के राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय, निम्स हॉस्पीटल और कोटा के महावीर ईएनटी हॉस्पिटल को भी अधिकृत किया है। इन सभी 28 अस्पतालों में ब्लैक फंगस का इलाज निर्धारित दरों पर करवाया जा सकता है।
इन अधिकृत अस्पतालों में ही किया जा सकेगा उपचार
ब्लैक फंगस के उपचार के लिए लिए प्रदेश कि 28 अस्पतालों को ही अधिकृत किया गया है। इनमें सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज, राजकीय रूकमणी देवी बेनी प्रसाद जयपुरिया अस्पताल, राजकीय मेडिकल कॉलेज, जोधपुर, एम्स, जोधपुर, जे.एल. एन. मेडिकल कॉलेज अजमेर, आरएनटी. मेडिकल कॉलेज उदयपुर, राजकीय मेडिकल कॉलेज बीकानेर, राजकीय मेडिकल कॉलेज, कोटा, राजकीय मेडिकल कॉलेज भीलवाडा, महात्मा गांधी मेडिकल कॉलेज जयपुर, गीतांजली मेडिकल कॉलेज उदयपुर, जैन ईएनटी अस्पताल जयपुर, नारायण हृदयालय अस्पताल जयपुर, सीकेएस हॉस्पिटल जयपुर, सोनी हॉस्पिटल जयपुर, सिद्धम ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर, देशबन्धु ईएनटी हॉस्पिटल जयपुर, विजय ईएनटी हॉस्पिटल अजमेर, श्रीराम हॉस्पिटल जोधपुर, वैजयन्ती हॉस्पिटल अलवर, मेडिकल कॉलेज भरतपुर, पेसिफिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल उदयपुर, जीबीएच अमरीकन अस्पताल उदयपुर, चिरायु अस्पताल जयपुर और अपेक्स अस्पताल जयपुर, राजस्थान स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय दंत विज्ञान महाविद्यालय जयपुर, निम्स अस्पताल जयपुर और महावीर ईएनटी अस्पताल, कोटा शामिल हैं।
Published on:
28 May 2021 10:15 pm
