2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Video: जयपुर में 150 किलो टमाटर चोरी, व्यापारी बोले: हमें भी लगाने पड़ेंगे बाउंसर

टमाटर पेट्रोल से महंगा हुआ, तो मुहाना मंडी से 150 किलो टमाटर हुए चोरी

less than 1 minute read
Google source verification
tomato

Video: जयपुर में 150 किलो टमाटर चोरी, व्यापारी बोले: हमें भी लगाने पड़ेंगे बाउंसर

जयपुर. देश में टमाटर के भाव पेट्रोल से महंगे हो गए हैं। इसके चलते कहीं पर टमाटरों की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाए जा रहे हैं। वहीं मुहाना मंडी में सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखे 150 किलो टमाटर चोर ले गए।


व्यापारी ने जब सुबह टमाटर के कैरेट संभाले तो उसमें छह कैरेट कम मिले। कैमरों की फुटेज देखी तो चोर कैरेट ले जाते नजर आया। फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल के अध्यक्ष राहुल तंवर ने बताया कि हमीद भाई की फर्म से चोर टमाटर ले गए।

इस संबंध में पीडि़त व्यापारी ने मुहाना थाने में न एफआइआर दर्ज करवाई और न शिकायत दी है। उन्होंने कहा कि मंडी में सभी व्यापारियों को सब्जी के भाव तेज रहने तक सतर्क रहने के लिए कहा गया है। व्यापारी रात्रि में अपनी फर्म पर रहने वाले कर्मचारियों को भी संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखने के लिए कहा है।

वहीं बनारस में टमाटरों की सुरक्षा के लिए बाउंसर लगाने की खबर वायरल हो गई। इस पर जयपुर के व्यापारियों ने कहा: अगर यही हाल रहा तो हमें भी मंडी में टमाटरों की सुरक्षा के लिए बाउंसर्स की मदद लेनी पड़ेगी।

Story Loader