15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

स्कूल के टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने लगे लड़के, ग्रुप बनाकर जाने लगे… गुरुजी ने चुपचाप लगवा दिए CCTV कैमरे.. फिर रिकॉर्डिंग ने बवाल मचा दिया

Rajasthan News : हंगामा मचने के बाद जब प्रधानाचार्य ने कैमरा लगवाने के कारणों का खुलासा किया तो एक बार तो सब शांत हो गए।

less than 1 minute read
Google source verification
toilet_pic_photo_2023-09-22_08-31-56.jpg

pic

Rajasthan News : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले से खबर है। खबर है एक सरकारी स्कूल की...। जहां पर प्रधानाचार्य ने लड़कों के टॉयलेट में सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए। कुछ समय तक तो लड़कों को पता ही नहीं चला कि उनका किया गंदा काम रिकॉर्ड हो रहा है। बाद में जब इसकी जानकारी उनको मिली तो हंगामा मचा गया। बच्चों के पेरेंट्स स्कूल आ पहुंचे। बाल कल्याण समिति तक मामला जा पहुंचा। हंगामा मचने के बाद जब प्रधानाचार्य ने कैमरा लगवाने के कारणों का खुलासा किया तो एक बार तो सब शांत हो गए। फिलहाल मामला जिला शिक्षा अधिकारी की नजर तक जा पहुंचा है ।


दरअसल हनुमानगढ़ जिल के टाउन इलाके में एक स्थित राजकीय विद्यालय का यह पूरा मामला है। विद्यालय में पढ़ने वाले लड़कों को कुछ समय से नशा करने की लत लग गई। इस दौरान वे क्लास से टॉयलेट जाने के नाम पर टॉयलेट से देरी से लौटने लगे। गुरुजी को शक हुआ तो किसी स्टाफ की मदद से जानकारी जुटाई। पता चला कि लड़के समूह में जमा होकर टॉयलेट बंद कर नशा करते हैं। इसे छुड़ाने की कोशिश की गई तो प्रधानाचार्य ने बिना किसी को बताए वहां पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए।

यह भी पढ़ें: घुंघट वाली शूटर... 24 साल की इस शूटर पर हजारों रुपए का इनाम, कांड ऐसा किया कि लॉरेंस जैसे गैंगस्टर ने आज तक नहीं किया... एक साल से तलाश थी

उसमें भी ये रिकॉर्ड होने लगा। बाद में जब मामला परिजनों और बाल कल्याण समिति तक पहुंचा तब जाकर हंगामा मचा तो प्रधानाचार्य ने कुछ रिकॉर्ड परिजनों और बाल कल्याण समिति को भी दिखा दिए। फिलहाल मामला शांत है। जिला शिक्षा अधिकारी तक भी यह सब कुछ पहुंच चुका है। वे इसकी जांच अपने स्तर पर करवा रहे हैं।