15 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आत्म खोज, आत्म प्रेम की यात्राओं की दुनिया बताती खोई हुई लड़की

एक साथ इतने सारे भाव को अपनी कविता और कहानियों के जरिए दर्शाना वाकई काबिले तारीफ लगता है, और कब आप इस रहस्यमयी लड़की की रहस्यमयी दुनिया का हिस्सा बन जाते हैं, पता नहीं चलता। अपने आप को goddess बताने वाली इस लड़की का ये अकाउंट महज कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है

2 min read
Google source verification
आत्म खोज, आत्म प्रेम की यात्राओं की दुनिया बताती खोई हुई लड़की

आत्म खोज, आत्म प्रेम की यात्राओं की दुनिया बताती खोई हुई लड़की

जयपुर। सोशल मीडिया पर अपने आप को देवी बताने वाली ये लड़की आखिर कौन है? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर लगभग 20 हजार फॉलोवर्स के साथ ऐक्टिव ये अकाउंट कुछ दिनों से चर्चा का विषय बना हुआ है। goddesswrites के प्रोफाइल पिक्चर में चेहरे को छुपाये बायो में 'एक खोई हुई लड़की से एक मिली हुई देवी तक' लिखने वाली ये लड़की आत्म खोज, आत्म प्रेम और आत्म मूल्य की यात्राओं और अनुभवों को दुनिया के साथ बड़ी ही खूबसूरती से साझा कर रही है।

क्रिएटिव फोटोज और रील से सजी इसकी प्रोफाइल को स्क्रोल करने भर से आपके भीतर एक रहस्यमयी एहसास पैदा होने लगता है। मानो ये लड़की पर्दे के पीछे छुप कर दुनिया को कुछ बताना चाह रही है। एक साथ इतने सारे भाव को अपनी कविता और कहानियों के जरिए दर्शाना वाकई काबिले तारीफ लगता है। अपने आप को goddess बताने वाली इस लड़की का ये अकाउंट महज कुछ ही दिनों में इंस्टाग्राम पर वायरल हो गया है और करीब 20 हजार से ज्यादा लोग इसे फॉलो कर रहे हैं।

कभी शाश्वत सत्य की बातें तो कभी मानव संघर्ष की

उसकी कही हर बात... कभी शाश्वत सत्य की बातें तो कभी मानव संघर्ष की। वो अपनी लिखी कविताओं और कहानियों में आपको हर भाव का एहसास कराती है। अपनी रचनाओं में कभी वो आसमान देखने सी सरल लगती है तो कभी तारे गिनने सी जटिल, कभी वो नदी की तरह निश्चल लगती है तो कभी पपीहों की आवाज सी मधुर। कभी-कभी उसकी कविताएं मौजूदा दुनिया के बारे में एक मूर्खतापूर्ण दृष्टिकोण भी प्रदान करते हैं। उसके शब्दों के सरल चयन और अपनी रचनात्मक लेखन शैली से निश्चित तौर पर एक ऐसा जादू कर देती है कि कोई भी एक बार को उसकी प्रोफाइल स्क्रोल करने को मजबूर हो जाएगा।

महिलाओं को सशक्त बनाती, प्रेरित करती

पोस्ट पढ़ कर ऐसा लग सकता है कि वो मुख्य रूप से महिलाओं को सशक्त बनाने, उन्हें प्रेरित करने और उनका मार्गदर्शन करने के लिए लिखती हैं, लेकिन उसकी टिप्पणी यह साबि त करती है कि पुरुष भी उसकी हर बात से सहमत हैं। उसने अपनी बायो में कहा है, उम्मीद है कि आप मेरे साथ अपने अंदर देवदूत/देवी की खोज करेंगे। - अंजलि कश्यप