12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

महिला के बच्चा होने का विश्वास और पति को अकाल मृत्यु का डर दिखाकर उत्तराखण्ड की गुडबाजी गैंग ने ठगे थे जेवर

एक महिला को बच्चा होने का विश्वास और पति की अकाल मौत का डर दिखाकर सोने चांदी के जेवर ठगने के मामले में गलता गेट थाना पुलिस ने उत्तराखण्ड की गुडबाजी गैंग का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पकड़ा है।

less than 1 minute read
Google source verification

जयपुर

image

Lalit Tiwari

Jan 20, 2023

महिला के बच्चा होने का विश्वास और पति को अकाल मृत्यु का डर दिखाकर उत्तराखण्ड की गुडबाजी गैंग ने ठगे थे जेवर

महिला के बच्चा होने का विश्वास और पति को अकाल मृत्यु का डर दिखाकर उत्तराखण्ड की गुडबाजी गैंग ने ठगे थे जेवर

एक महिला को बच्चा होने का विश्वास और पति की अकाल मौत का डर दिखाकर सोने चांदी के जेवर ठगने के मामले में गलता गेट थाना पुलिस ने उत्तराखण्ड की गुडबाजी गैंग का खुलासा करते हुए एक शातिर बदमाश को पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से ठगी का मोबाइल फोन बरामद कर लिया। पुलिस अब सोने चांदी के जेवर बरामद करने का प्रयास कर रही है।
डीसीपी (उत्तर) परिस देशमुख ने बताया कि इस संबंध में मुंडावर शाहाजहांपुर अलवर हाल घाटगेट गलता गेट निवासी बीना मीणा ने थाने में मामला दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि 3 दिसंबर को वह आरएसी लाईन घाटगेट से डेयरी बूथ पर कुछ सामान खरीदने जा रही थी। इसी दौरान पीछे से दो आदमी आए और उसके चाकू दिखाकर बच्चे को मारने की धमकी दी और कहा कहा कि जो कुछ भी वह पहने हुए है वह सब उतार कर दे दे। इस पर महिला डर गई और उसने कानों में पहने टॉप्स, मंगलसूत्र और मोबाइल दे दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर मुखबिर की सूचना और सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपी को दबोच लिया। पुलिस ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी इकबाल अली उधमसिंह नगर उत्तराखण्ड का रहने वाला हैं।

इस तरह की थी वारदात
पुलिस ने बताया कि आरोपी ने योजना बनाकर अपने घर से बाइक पर सवार होकर सुनसान इलाकों में अकेली महिला को चिन्हित कर गैंग के एक द्वारा उस महिला से बातचीत कर उसकों बातों में लगा लिया। खुद को हरिद्वार, वृंदावन से आने की बताकर महिला को बातों बातों में सम्मोहन कर उसकी और उसके परिवारी की हिस्ट्री लेकर परिवार के सदस्यों में भय दिखाकर माताजी के पूजा पाठ और यात्रा 51 कदम चलने की कहकर जेवरात और रुपए मोबाइल ले लिए। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर अन्य जानकारियां जुटा रही हैं।