क्रू मेंबर ने पुलिस को बताया कि एएसआई गिरिराज प्रसाद ने उसे रोका और कहा कि सीधे-सीधे कहां जा रही, हमारे पास रुक जाओ। इस पर उसने कहा कि गेट पर कोई महिल सुरक्षाकर्मी नहीं है तो वह अभद्र भाषा में बात करने लगा। यहां तक की बाजारू महिला भी कहा और कहा कि एक रात की क्या रेट है। इस पर उसका मानसिक संतुलन बिगड़ दिया और उसने आरोपी पर बल प्रयोग किया।