बढ़ती रोग प्रतिरोधक क्षमता
ज्योतिषाचार्य पं.पुरूषोत्तम गौड़ ने बताया कि चंद्रमा की रोशनी औषधीय गुणों से भरपूर रहती हैं। इसमें खीर पकाने की परंपरा है, जिससे खीर में औषधीय गुण आते हैं। खीर की मिठास से हमें ग्लूकोज मिलता है, जिससे तुरंत एनर्जी मिलती है। चांदी के बर्तन में रोग-प्रतिरोधक बढ़ाने की क्षमता होती है, इससे विषाणु दूर रहते हैं। गाय के दूध से बनी खीर का सेवन करना बहुत लाभदायक है। क्योंकि खीर में दूध, चीनी और चावल के कारक चंद्रमा है। ऐसी खीर खाने से चंद्रमा का दोष दूर होता है।
इसलिए भी महत्व
ज्योतिषाचार्य पं.सुधाकर पुरोहित और आचार्य हिमानी शास्त्री के मुताबिक शरद पूर्णिमा को महारास की रात भी कहते हैं। किवंदति है कि द्वापर युग में श्रीकृष्ण ने इस रात में गोपियों के साथ महारास किया था। इस तिथि को कोजागरी पूर्णिमा, जागरी पूर्णिमा और कौमुदी व्रत भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शरद पूर्णिमा की रात मां लक्ष्मी भगवान विष्णु के साथ गरुड़ पर सवार होकर पृथ्वी पर भ्रमण करती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। यह वर्ष की 12 पूर्णिमा तिथियों में सबसे विशेष मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात को चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, जिसे अमृत काल भी कहा जाता है। इस दिन चंद्रमा पृथ्वी के सबसे करीब होता है।
गोविंददेवजी मंदिर में विशेष झांकी
गोविंददेवजी मंदिर में शरद पूर्णिमा महोत्सव पर सुबह ठाकुर श्रीजी का पंचामृत अभिषेक किया जाएगा। ठाकुर जी को शरद पूर्णिमा की सुनहरे गोटे की सफेद पार्चा जामा पोशाक धारण कराकर विशेष अलंकार श्रृंगार एवं मुकुट धारण कराया जाएगा। विशेष संध्या झांकी में शाम 7.15 से 7.30 बजे तक विशेष खाट सजाई जाएगी।