2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

सख्त पहरे में आरओ-ईओ का री-एग्जाम, वीडियो में देखें जयपुर में हर गतिविधि पर पैनी नजर

Re-examination of RO-EO 2022: पिछली बार बीकानेर में नकल के मामले सामने आए थे, इसलिए इस बार इस जिले पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Savita Vyas

Mar 23, 2025

जयपुर। राजस्थान में आज राजस्व अधिकारी यानी आरओ ग्रेड—2 और अधिशाषी अधिकारी, ईओ ग्रेड—4 भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया जा रहा है। पिछले साल अक्टूबर में पेपर लीक होने के चलते इस परीक्षा को रद्द कर दिया गया था। आज 111 पदों के लिए 28 जिलों के 1318 केंद्रों पर दोबारा परीक्षा आयोजित की जा रही है। प्रदेश के अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, भरतपुर, भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चूरू, दौसा, धौलपुर, डीडवाना.कुचामन, डूंगरपुर, हनुमानगढ़, जयपुर, झालावाड़, झुंझुनू, जोधपुर, कोटा, नागौर, पाली, सवाई माधोपुर, सीकर, सिरोही, श्रीगंगानगर, टोंक और उदयपुर में परीक्षा आयोजित की जा रही है। इस परीक्षा में 4 लाख 37 हजार से अधिक अभ्यर्थी पंजीकृत है। पिछली बार नकल के मामले सामने आने के बाद इस बार प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हर परीक्षा केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। इसके अलावा विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां भी परीक्षा पर नजर रख रही हैं।