7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में मौसम का मिजाज गर्म, लोगों के छूट रहे पसीने

राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों तीखी गर्मी का दौर जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही है व पसीने छूट रहे हैं। ऐसी ही ​िस्थति प्रदेश के हर जिले में लोगों को महसूस हो रही है। तेज गर्मी के चलते लोग हकलान हो रहे हैं। जीव-जंतु भी परेशान हो रहे हैं और छाया-पानी की तलाश में इधर-इधर भटकने लगे हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 19, 2025

– कल के मुकाबले आज तापमान में कमी, बावजूद इसके गर्मी के तीखे तेवर

जयपुर। राजधानी जयपुर सहित प्रदेश में इन दिनों तीखी गर्मी का दौर जारी है। इससे लोगों को तेज गर्मी महसूस हो रही है व पसीने छूट रहे हैं। ऐसी ही ​िस्थति प्रदेश के हर जिले में लोगों को महसूस हो रही है। तेज गर्मी के चलते लोग हकलान हो रहे हैं। जीव-जंतु भी परेशान हो रहे हैं और छाया-पानी की तलाश में इधर-इधर भटकने लगे हैं। मौसम विभाग के अनुसार, आज सवेरे प्रदेश के पूर्वी जिले भरतपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 42 डिग्री रहने की संभावना है। अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 41 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार धौलपुर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। दौसा जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज दिन में 39 डिग्री रहने की संभावना है। अजमेर जिले में न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा और अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। भीलवाड़ा जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान आज 38 डिग्री रहने की संभावना है। उदयपुर में आज न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 36 ​डिग्री रहने की संभावना है। मरु जिले बाड़मेर में कल के मुकाबले तापमान में गिरावट आई है। आज बाड़मेर में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। जैसलमेर जिले में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार बीकानेर जिले में न्यूनतम तापमान 26 डिग्री रहा तो अ​धिकतम तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के अ​धिकांश जिलों में तापमान में हल्की गिरावट आई है, लेकिन धूप के तेवरों में कोई कमी नहीं है। आज सवेरे से तीखी धूप आमजन को परेशान कर रही है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रेकॉर्ड किया गया। वहीं दिन में आज ​अ​धिकतम तापमान 39 डिग्री रहने की संभावना है। जयपुर में आज दिन में भी मौसम का मिजाज गर्म रहेगा।