10 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में आज मौसम का मिजाज गर्म, सवेरे ही तीखी धूप निकली

अप्रेल का पहला सप्ताह लगभग पूरा होने को है। ऐसे में अब मौसम में गर्म होने लगा है। पूरे प्रदेश में मौसम साफ है और तीखी धूप निकल रही है। रेगिस्तानी जिलों में तो तापमान इन दिनों 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। वहां तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं अन्य जिलों में कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति दिखाई दे रही हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Apr 05, 2025

– गुलाबी नगर में सवेरे से ही लोगों के छूट रहे पसीने

जयपुर। अप्रेल का पहला सप्ताह लगभग पूरा होने को है। ऐसे में अब मौसम में गर्म होने लगा है। पूरे प्रदेश में मौसम साफ है और तीखी धूप निकल रही है। रेगिस्तानी जिलों में तो तापमान इन दिनों 40 डिग्री से ऊपर जा चुका है। वहां तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। वहीं अन्य जिलों में कमोबेश ऐसी ही ​िस्थति दिखाई दे रही हैं। आज सवेरे प​श्चिमी जिलों बाड़मेर, जैसलमेर, जोधपुर और पाली में तापमान 40-42 डिग्री के बीच रहा। आज सवेरे बाड़मेर में अ​धिकतम तापमान 42 डिग्री, जैसलमेर में 41 डिग्री, जोधपुर में 39 डिग्री रहने की संभावना है। वहीं प्रदेश के पूर्वी जिलों में अ​धिकतम तापमान में कुछ राहत मिली। आज सवेरे भरतपुर जिले का अ​धिकतम तापमान 37 ​डिग्री रहने की संभावना है।। वहीं श्रीगंगानगर में भी अ​धिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। बीकानेर में आज अ​धिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में अब गर्म हवाओं का दौर शुरू हो रहा है। इन हवाओं के प्रभाव से प्रदेश में तीखी गर्मी शुरू होगी और दिन का मौसम झुलसाने वाला रहेगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। वहीं अ​धिकतम तापमान आज दिन में 37 डिग्री रहने की संभावना है। तापमान चढ़ने के साथ ही जयपुर में अब तेज गर्मी का दौर चल रहा है। दिन में लोग अब तपन महसूस कर रहे हैं।