— गुलाबी नगर जयपुर में सवेरे से ही कड़ाके की धूप खिली
— पश्चिमी विक्षोभ का असर बरकरार
जयपुर। अप्रेल का महीना शुरू हो चुका है। ऐसे में राजधानी जयपुर सहित पूरे प्रदेश में तीखी गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तेज धूप निकली, इससे लोगों को गर्माहट महसूस हुई। सवेरे से ही तीखी धूप को देखते हुए आज दिन गर्म रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने आज जयपुर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना जताई है। प्रदेश की बात करें तो तो प्रदेश के लगभग सभी जिलों में मौसम में बदलाव आ रहा है। सभी जिलों में तेज धूप निकल रही है। इससे तापमान में इजाफा हो रहा है। आज सवेरे भरतपुर जिले में न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 38 डिग्री रहने की संभावना है। इसी प्रकार बाड़मेर जिले में आज सवेरे न्यूनतम तापमान 21 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहने की संभावना है। पश्चिमी जिलों में तेज गर्मी का दौर शुरू हो चुका है। दिन में तेज गर्मी पड़ रही है। वहीं चित्तौड़गढ़ जिले में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहने की संभावना है। श्रीगंगानगर जिले में आज न्यूनतम तापमान 19 डिग्री और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी दो चार दिन गर्मी के तेवर थोड़े नरम रहेंगे, इसके बाद तीखी व झुलसाने वाली गर्मी का दौर शुरू होगा। आज सवेरे राजधानी जयपुर में न्यूनतम तापमान 23 डिग्री रहा, जो कल के मुकाबाले दो डिग्री ज्यादा है।