
Weather Forecast : प्रदेश में सुबह और शाम सर्दी जोर पकड़ रही है। रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शनिवार को लगातार दूसरे दिन माउंट आबू मेंं सबसे कम न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, करौली में रात का पारा 3.6 डिग्री रहा। छह शहरों में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से कम रेकॉर्ड किया गया। मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार राज्य में आगामी एक सप्ताह मौसम मुख्यतः शुष्क रहेगा। 13-14 फरवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री बढ़ोतरी होने की संभावना है।
कहां कितना तापमान
माउंट आबू: माइनस 2
करौली : 3.6
फतेहपुर : 4
बारां : 4.5
पिलानी : 4.5
सीकर : 4.5
अलवर : 5
चूरू : 5.7
Updated on:
11 Feb 2024 07:21 am
Published on:
11 Feb 2024 07:14 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
