1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जयपुर

Rajasthan Weather : जयपुर में रात से ही ठंडी हवा का दौर, मौसम हुआ सुहाना

राजधानी जयपुर का मौसम एक बार फिर पलटता हुआ नजर आ रहा है। रात से ही चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में घुली गर्माहट से कुछ हद तक राहत मिली। आज सवेरे भी ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बाद में धूप निकलने से मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट बढ़ी। पुरवाई हवाओं के जोर से मौसम में यह ठंडक घुली है।

Google source verification

जयपुर

image

Murari

Mar 17, 2025

– ठंडी हवाओं से मौसम में घुली ठंडक

जयपुर। राजधानी जयपुर का मौसम एक बार फिर पलटता हुआ नजर आ रहा है। रात से ही चल रही ठंडी हवाओं से मौसम में घुली गर्माहट से कुछ हद तक राहत मिली। आज सवेरे भी ठंडी हवाओं से मौसम सुहाना हो गया। बाद में धूप निकलने से मौसम में धीरे-धीरे गर्माहट बढ़ी। पुरवाई हवाओं के जोर से मौसम में यह ठंडक घुली है। प्रदेश के भरतपुर संभाग में हवाओं के रुख में बदलाव से मौसम में ठंडक घुली है। वहीं प​श्चिमी जिलों में लगातार तापमान चढ़ने से लोगों को तेज गर्मी का अहसास होने लगा है। वहीं अजमेर रीजन में भी तापमान चढ़ने के कारण मौसम में गर्माहट बढ़ रही है। वहीं सरहदी जिले श्रीगंगानगर व हनुमानगढ़ में लगातार पारा चढ़ने से अब लोगों को गर्माहट महसूस हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार, हवाओं के रुख में बदलाव से मौसम में थोड़ी ठंडक बढ़ी है। वहीं प्रदेश के कई जिलों में मौसम विभाग ने हल्की बूंदाबांदी का अलर्ट भी जारी किया है। इसके बाद तीखी गर्मी का दौर शुरू होगा। राजधानी जयपुर में आज सवेरे ठंडी हवाओं का दौर चला। इससे लोगों को हल्की ठंडक महसूस हुई। आज सवेरे राजधानी जयपुर में तापमान 18 डिग्री से​ल्सियसरेकॉर्ड किया गया। दिन में पारा आज 29 डिग्री तक जाने की संभावना है। पारा कम रहने से लोगों को हल्की ठंडक महसूस होगी।