11 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Weather Alert : 11 जिलों को बेहाल करेगी बर्फीली हवा और कोहरा, IMD की नई चेतावनी जारी, फिर से आने वाला है पश्चिमी विक्षोभ

Rajasthan Weather Alert : राजधानी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा।

2 min read
Google source verification
rajasthan_weather_alert.jpg

Rajasthan Weather Alert : राजधानी में सर्दी का असर बढ़ता जा रहा है। रात को न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ ही दिन में अधिकतम तापमान कम दर्ज किया जा रहा है। मंगलवार को रात का न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री दर्ज किया गया, यह इस सीजन का सबसे कम रहा। इसी प्रकार दिन का अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को जयपुर में कोल्ड डे घोषित किया गया। बुधवार को भी कोल्ड डे रहेगा। वहीं, राजधानी में दोपहर तक कोहरा छाया रहा। दोपहर एक बजे धूप निकली।

मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार बुधवार को अलवर, भरतपुर, बूंदी, दौसा, धौलपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाईमाधोपुर, टोंक, हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर में शीत दिन रहेगा। आगामी 48 घंटों के दौरान जोधपुर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों को छोड़कर प्रदेश के अधिकांश भागों में घने से अति घना कोहरा छाएगा। इस दौरान अधिकतम तापमान औसत से तीन से सात डिग्री तक नीचे दर्ज किया जाएगा। उत्तरी, पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान में चार जनवरी तक शीतदिन रहेगा। वहीं कहीं-कहीं अति शीत दिन भी हो सकता है। आठ जनवरी तक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने का आसार है।

यह भी पढ़ें- दिसंबर में नहीं पड़ी कड़ाके की ठंड, लेकिन अब शीतलहर करेगी बेहाल, 7 दिन तक चलेंगी बर्फीली हवाएं, आईएमडी का अलर्ट जारी

स्कूल खुले तो कार्रवाई होगी
शिक्षा विभाग की ओर से 5 जनवरी तक विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। इसके बाद भी कई निजी स्कूल खुले हैं। इस पर शिक्षा विभाग और जिला कलक्टर की ओर से सख्ती की जा रही है। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक मुख्यालय राजेंद्र शर्मा हंस ने बताया कि सरकारी आदेशों की अवहेलना कर रहे ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर इसकी सूचना जिला कलक्ट्रेट में भिजवाने के निर्देश दिए हैं। ऐसे स्कूलों पर कार्रवाई की जाएगी। अभिभावक 0141-2704293 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Weather Update: ठंड से कांपा राजस्थान, IMD ने 4 जनवरी तक जारी किया ALERT

बड़ी खबरें

View All

जयपुर

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग