
Palace On Wheel Train Ayodhya : राजस्थान की शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स अब धार्मिक स्थलों की भी सैर कराएगी। नई दिल्ली से यह प्रयागराज, वाराणसी होते हुए अयोध्या जाएगी। वहां से मथुरा वृंदावन होते हुए छह दिन बाद दिल्ली लौटेगी। पैलेस ऑन व्हील्स को इस धार्मिक यात्रा में सिर्फ भारतीय सफर कर सकेंगे। मई तक ट्रेन की धार्मिक यात्रा शुरू होने की संभावना है। ट्रेन के रूट में 42 साल बाद बदलाव किया जा रहा है। चूंकि ट्रेन धार्मिक स्थलों की यात्रा पर निकलने वाली है, इसलिए यात्रियों के खाने के मेन्यू में बदलाव किया गया है। यात्रियों को न शराब परोसी जाएगी और न लंच-डिनर में लहसुन-प्याज की सब्जी मिलेगी।सामान्य यात्रा के दौरान ट्रेन में नॉन- वेज और शराब सर्व की जाती है, क्योंकि इसमें विदेशी पर्यटक भी होते हैं। ट्रेन को सात करोड़ रुपए खर्च कर नया लुक दिया गया है।
1982 में पहली बार चली थी ट्रेन
इस ट्रेन की शुरुआत 26 जनवरी, 1982 को हुई थी। यह दिल्ली से चलकर जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, जोधपुर, भरतपुर और आगरा होते हुए
दिल्ली लौटती है। अब तक ट्रेन को साल के आठ महीने चलाया जाता था। अब इसे 12 महीने चलाने का फैसला किया गया है। इनमें से दो महीने यह धार्मिक यात्रा कराएगी।
यह भी पढ़ें : आज पेश होगा लेखानुदान, नई भर्तियां और पेट्रोल-डीजल में राहत की मिल सकती है सौगात
ये रहेगा छह दिवसीय धार्मिक यात्रा के दौरान ट्रेन का रूट
ट्रेन प्रबंधन ने मई-जून में प्रस्तावित पहली धार्मिक यात्रा का रूट भी तय कर लिया है। ट्रेन की आयोध्या के लिए धार्मिक यात्रा दिल्ली से शुरू होगी और यहां से ट्रेन वाराणसी और प्रयागराज होते हुए अयोध्या पहुंचेगी इसके बाद मथुरा-वृंदावन जाएगी और फिर दिल्ली पहुंचगी।
Published on:
08 Feb 2024 08:03 am

बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
