जयपुर

आगे रोडवेज बस… पीछे पुलिस, 5 KM का पीछा कर पकड़ा ड्राइवर; राजधानी जयपुर में चली भागमभाग

एक रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए।

less than 1 minute read
Mar 29, 2025
प्रतीकात्मक तस्वीर

राजधानी जयपुर के मोती डूंगरी थाना इलाके में एक रोडवेज बस ने पुलिस वाहन को टक्कर मार दी, जिससे दो सिपाही सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पुलिस ने घायलों को एसएमएस अस्पताल पहुंचाया, जहां पुलिसकर्मियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि एक अन्य घायल चालक का इलाज जारी है।

पुलिस ने बस चालक को पांच किलोमीटर तक पीछा करने के बाद पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब साढ़े चार बजे राजापार्क स्थित गोविंद मार्ग पर पुलिस जीप ईआर (112) गश्त कर रही थी, जिसमें प्रकाश वाहन चला रहा था और सिपाही राकेश तथा विष्णु साथ बैठे हुए थे।

जैसे ही पुलिस वाहन बिग बॉस के सामने वाली गली से निकला, तेज रफ्तार रोडवेज बस ने वाहन को चालक साइड से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, लेकिन पुलिस ने करीब पांच किलोमीटर पीछा कर उसे चौमू हाउस सर्किल के पास पकड़ लिया।

Published on:
29 Mar 2025 07:36 am
Also Read
View All
राजस्थान के दो बार सीएम रहे शिवचरण माथुर का है ‘महाशिवरात्रि’ से ख़ास कनेक्शन, क्या आप जानते हैं?

Rajasthan Politics: डोटासरा के ‘ट्रबल इंजन’ वाले बयान पर मदन राठौड़ का तीखा पलटवार, जानिए क्या कुछ कहा

खोह नागोरियान की पहाड़ी पर 1000 साल पुराना केदारनाथ मंदिर, सूर्य की गति के अनुरूप घूमते मालेश्वरनाथ महादेव

Childhood Cancer Day: हर साल राजस्थान में कैंसर से मर रहे करीब तीन हजार बच्चे, 20 से 30 हजार नए बच्चे आ रहे चपेट में, स्टेट इंस्टीट्यूट के पास पूरा डाटा नहीं

जयपुर में पुलिस थाने के पास बेकाबू कार ने मारी टक्कर, स्कूटी सवार के टूटे दोनों पैर, पकड़ने की कोशिश की तो लोगों पर चढ़ाने का प्रयास, आरोप: दौड़ा रहा था नाबालिग

अगली खबर