
PM Surya Mukt Bijli Yojana: केंद्र सरकार की पीएम सूर्य घर मुक्त बिजली योजना के तहत राजस्थान के ग्रामीण इलाकों में 9 लाख से ज्यादा घरों को 300 यूनिट प्रतिमाह मुफ्त बिजली दी जाएगी। इस योजना का जिम्मा पंचायती राज संस्थाओं को दिया गया है। योजना को बढ़ावा देने वाली ग्राम पंचायतों को 1000 रुपए प्रति घर के हिसाब से प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराई जाएगी। जो ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में खर्च होगी।
इस योजना के क्रियान्वयन के लिए ग्रामीण विकास पंचायती राज विभाग के सचिव रवि जैन ने सभी जिला परिषद के सीईओ को निर्देश दिए हैं।
दरअसल ग्रामीण इलाकों में 300 यूनिट बिजली फ्री देने के लिए फरवरी 2024 में पीएम सूर्य मुक्त बिजली योजना शुरू की गई थी। राजस्थान में ग्रामीण इलाकों के 9 लाख 27 हजार 901 घरों को इस योजना के तहत 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसके लिए ग्रामीण इलाकों में सोलर रूफटॉप स्थापित किए जाएंगे।
योजना के तहत जुलाई माह तक 46 हजार 395, अगस्त माह में 1 लाख 85 हजार 580 घर, सितंबर माह तक 3 लाख 71 हजार 160, अक्टूबर माह तक 5 लाख 56 हजार 740, नवंबर माह तक 7 लाख 42 हजार 320 और दिसंबर माह तक 9 लाख 27 हजार 901 घरों को मुफ्त बिजली देने लक्ष्य तय किया गया है।
Published on:
21 Jul 2024 10:37 am
बड़ी खबरें
View Allजयपुर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
